गोंडा: तीन सगी नाबालिग बहनों पर एसिड फेंकने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गाँव मे सगी तीन दलित बहनों पर एसिड फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि एसिड अटैक मामले में वांछित अभि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: तीन सगी नाबालिग बहनों पर एसिड फेंकने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गाँव मे सगी तीन दलित बहनों पर एसिड फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि एसिड अटैक मामले में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ छोटू को परसपुर थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मिलकर कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ नाथ महाविद्यालय के निकट पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया| मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है जबकि पुलिस सुरक्षित है मौके से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि,'' पीड़ित के बयान में अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ छोटू का नाम प्रकाश में आया था जिसके बाद पुलिस सरगर्मी से उसका तलाश कर रही थी| पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि अभियुक्त अपनी बहन विशेश्वरगंज (बहराइच) के यहां जा रहा है, पुलिस ने घेराबंदी के दौरान उसे कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग स्थित बैकुंठ नाथ महाविद्यालय के पास रोकने की कोशिश की| इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया|
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि,'पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया मौके से देशी तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है| मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ मौके पर मौजूद हैं| घायल अभियुक्त को स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।