मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, 49 वर्षीय शख्स समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां एक 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पूरा मामला थाना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है| जह…

गोंडा: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, 49 वर्षीय शख्स समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
गोंडा: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, 49 वर्षीय शख्स समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां एक 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पूरा मामला थाना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है| जहां दसवीं की छात्रा पढ़कर स्कूल से अपने घर जा रही थी की तभी गांव के ही 48 वर्षीय अधेड़ युवक ने अपने तीन साथियों के साथ नाबालिक के साथ हैवानियत की। 



जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराने आई नाबालिक के हाथ में चाकू के चोट के भी निशान है| चाकू की नोक पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है| पूरे मामले पर तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैंग रेप पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है| तो वहीं पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के साथ- साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।




वीओ -सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात थाना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा स्कूल से घर वापस लौट रही थी तभी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो परिजनों को पूरी बात की जानकारी होने पर देर रात पूरे परिजन कोतवाली पहुंचे| वहां उनके तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है| साथ ही साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है| पुलिस ने इस बात का भी जिक्र किया है कि जिसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा है उनके पहले भी कुछ पुराने विवाद रह जा चुके हैं पुलिस हर पहलू की जांच करने के साथ-साथ संकलन में जुटी हुई है।




फाइनल वीओ - वहीं जब पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाना मनकापुर क्षेत्र में कल शाम में एक 15 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई| जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसी के गांव के एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 48 से 49 साल है ने अपने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया| प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर के जो पीड़िता है उसका मेडिकल करवाया जा रहा है| परंतु साथ ही साथ यह भी तथ्य उल्लेखनीय है कि इन दोनों परिवारों के बीच पूर्व में भी विवाद की बात प्रकाश में आई है| परंतु समस्त तथ्यों पर समस्त साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है साक्ष्यों के आधार पर इसमें आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।