मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: निर्वाचन की नोटिस जारी किये जाने के पूर्व तक की अवधि में नाम सम्मिलित करने , संशोधन एवं विलोपन हेतु निर्धारित प्रारूप में किया जा सकता है आवेदन

गोंडा: जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) श्री मार्कंडेय शाही ने राज्य निर्वाचन आयोग , उ 0 प्र 0 , लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर…

गोंडा: निर्वाचन की नोटिस जारी किये जाने के पूर्व तक की अवधि में नाम सम्मिलित करने , संशोधन एवं विलोपन हेतु निर्धारित प्रारूप में किया जा सकता है आवेदन
गोंडा: निर्वाचन की नोटिस जारी किये जाने के पूर्व तक की अवधि में नाम सम्मिलित करने , संशोधन एवं विलोपन हेतु निर्धारित प्रारूप में किया जा सकता है आवेदन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) श्री मार्कंडेय शाही ने राज्य निर्वाचन आयोग , उ 0 प्र 0 , लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण दौरान यदि कतिपय कारणों से पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में छूट जाता है या त्रुटिपूर्ण होता है या अपात्र व्यक्ति का नाम सम्मिलित हो जाता है तो निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम , 1947 की धारा -9 की उपधारा ( 10 ) के अन्तर्गत अधिसूचित उत्तर प्रदेश पंचायतराज ( निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ) पूरक उपबन्ध आदेश दिनांक 10 मई , 2005 के प्रस्तर -2 ( छ ) के अनुसार अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त से जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी ( 40 ) गोण्डा द्वारा निर्वाचन की नोटिस जारी किये जाने के पूर्व तक की अवधि में नाम सम्मिलित करने , संशोधन एवं विलोपन हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया जा सकता है । 




उक्त समयवधि में प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा करके नाम सम्मिलित करने , संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही नामांकन के लिए नियत अन्तिम दिनांक तक की जायेगी । इसमें भी यह सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाने से छूट न जाये तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित न हो ।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।