नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप और वैक्सीन की कमी की शिकायतों के बीच तीसरी कोरोनावायरस मिल गई है|
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्पुतनिक-V वैक्सीन (रूस में विकसित COVID-19 वैक्सीन) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी| ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के वी.जी. सोमानी ने यह मंज़ूरी दी है|
बताते चलें कि देश में आपात इस्तेमाल के लिए इस टीके का रूस से आयात किया जाएगा| देश में भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन' और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के ‘कोविशील्ड' टीके को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है| इस तरह यह भारत के पास कोरोना संक्रमण के खिलाफ तीसरी वैक्सीन है|
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड करीब 1.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 879 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। देश में कुल 10,85,33,085 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,61,736 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,36,89,453 हुई। 879 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,71,058हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या12,64,698 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,22,53,697 है।
सोमवार की तुलना में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और कोविड से होने वाली मौतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रिकॉर्ड करीब 1.69 लाख नए कोरो???ा मरीज मिले थे और 904 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। देश में पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज एक लाख से ज्यादा और तीन से डेढ़ लाख के पार कोरोना मरीज मिल रहे हैं।