मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: नोडल अधिकारी के निरीक्षण से हड़कंप, DM-SP को दिए ये निर्देश

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश आलोक सिन्हा गोंडा पहुंच कर अधिकारियों के साथ मीटिंग की उसके बाद उन्होंने तीन धान क्रय केंद…

गोंडा: नोडल अधिकारी के निरीक्षण से हड़कंप, DM-SP को दिए ये निर्देश
गोंडा: नोडल अधिकारी के निरीक्षण से हड़कंप, DM-SP को दिए ये निर्देश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से है जहां आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश आलोक सिन्हा गोंडा पहुंच कर अधिकारियों के साथ मीटिंग की उसके बाद उन्होंने तीन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने से हड़कंप मच गया। धान क्रय केंद्र पर धान बेचने आए किसानों से उन्होंने बात किया उनकी समस्याओं को जाना।



 तरबगंज सीएससी का भी निरीक्षण किया, जहां सीएससी में बन रहे कोविड-19 के कोल्ड चैन का निरीक्षण किया उसमें ड्राई एरिया ना होने से नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई और सीएससी प्रभारी को निर्देशित किया। उसके बाद नोडल अधिकारी आलोक सिन्हा बेलसर ब्लाक के अंतर्गत आदर्श गौशाला बदलापुर का निरीक्षण किया और गौशाला की तारीफ करते हुये उन्होंने जिलाधिकारी व सीडीओ से कहा कि जिले में ऐसी गौशाला होनी चाहिए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित तकनीक जिसमें गौवंशों के माध्यम से विद्युत उत्पादन किया जा सकता है को लागू कराने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर काम कराएं जिससे निराश्रित गौवंशों के माध्यम से बिजली पैदा की जा सके। 




निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को निर्देश दिए कि जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ गहन अभियान चलाकर कानूनी कार्यवाही करें। नामित नोडल अधिकारी कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश आलोक सिन्हा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल व सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




वहीं नामित नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे गोंडा जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश आलोक सिन्हा गोंडा पहुंच कर अधिकारियों के साथ मीटिंग की सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी एवं प्रगति की समीक्षा की उसके उन्होंने आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया जहां उनको सारी सुविधाएं ठीक मिली उन्होंने गौशाले का तारीफ भी किया उसके बाद उन्होंने धान क्रय केंद्र के तीन सेंटर का निरीक्षण किया। वहां पर ध्यान बेचने आए किसानों से बात की उनकी समस्या जानी उनकी समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। सीएससी तरबगंज में बन रहे कोविड-19 के कोल्ड चैन का निरीक्षण किया उसमें ड्राई एरिया ना होने से नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई और सीएससी प्रभारी को निर्देशित किया|




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।