गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहुचे। जिले में गौरा विभानसभा क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट में आयोजित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक के बाद ओम प्रकाश राजभर मीडिया से बात करते हुए सूबे के सरकार पर जमकर बरसे|
ओम प्रकाश राजभ ने पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना और उन्होंने चेतावनी दी है, अगर 1 हफ्ते बाद सरकार किसानों का मुकदमा वापस नहीं लेती है तो लखनऊ में किसानों के साथ धरने पर बैठेंगे और मुकदमा वापस कराऊँगा|
ओमप्रकाश राजभर किसानों के पुआली जलाने पर सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर बोलते हुए कहा कि जब किसान की फसल जलती है तो उसकी खबर दिल्ली नहीं पहुंचती| किसान की फसल जलती है तो उसकी खबर दिल्ली नहीं पहुंचती क्योंकि मुआवजा देना पड़ेगा अगर किसान खेत में पुआल जला रहा है तो वह खबर तुरंत दिल्ली पहुंच जा रही है|
सरकार ने 262 किसानों पर FIR किया है 16 किसानों को जेल भेज दिया है| यह 100% किसानों के साथ अन्याय है| जिस तरह सरकार COVID-19 का प्रचार कर रही थी उसी तरह इस बात को किसानों को बता देती कि पुआल जलाने का यह नुकसान होता है| आप इसको ना जलाए.. सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए थी।
सरकार की नियत किसानों के हित में नहीं है| सरकार किसानों के हित में कानून बनाती.. ये तो किसानों के दुश्मन लोग हैं.. एक आदमी का नाम बता दीजिए जो सरकार में है जिसने खेती की हो| देश के प्रधानमंत्री कभी हल-चल आए हैं...योगी जी कभी हल चल आए हैं| किस समय किस मौसम में कौन सी फसल बोई जाती है इन लोगों को पता नहीं है| शायद उनको अधिकारी ना बताए तो शायद इन नेताओं को पता भी ना होगा| हमने सरकार को टूट कर दिया है और बयान दिया कि 1 हफ्ते बाद अगर यह सरकार किसानों का मुकदमा वापस नहीं लेती है तो मैं लखनऊ में किसानों के साथ धरने पर बैठ लूंगा और मुकदमा वापस कराने के लिए।