गोंडा: बेटे का इलाज कराने के लिए बेचा प्रधानमंत्री आवास, गरीबी की मार झेल रही मनरेगा की मजदूरी भी रोजगार सेवक कर गए हजम
गोंडा: जहां एक तरफ सरकार गरीबों की हर संभव मदद करने के लिए कई तरीके की योजनाएं चला रही है जिससे कि गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके ऐसी ही एक महत्वकांक्षी योजना मनरेगा है जिसके तहत गरीब लोगों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें21 बार पढ़ा गया
गोंडा: बेटे का इलाज कराने के लिए बेचा प्रधानमंत्री आवास, गरीबी की मार झेल रही मनरेगा की मजदूरी भी रोजगार सेवक कर गए हजम — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जहां एक तरफ सरकार गरीबों की हर संभव मदद करने के लिए कई तरीके की योजनाएं चला रही है जिससे कि गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके ऐसी ही एक महत्वकांक्षी योजना मनरेगा है जिसके तहत गरीब लोगों को उनके गांव में ही रोजगार देने का प्रावधान है| वहीं गोंडा के एक गांव में जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नौकरशाह मिलकर सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को पलीता लगा रहे हैं और सरकार की फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं| यहां एक महिला जिम्मेदारों के रोष का शिकार हो गयी जिससे उसे न तो मनरेगा में किये गए काम का दाम मिला और न कि दुबारा कोई काम, गरीबी की मार झेल रही महिला को अपने बेटे का इलाज कराने के लिए अपना प्रधानमंत्री आवास तक बेचना पड़ा।
पूरा मामला गोंडा जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के ढोड़ेपुर के चमारनपुरवा का है, जहां मनरेगा मजदूर कलावती का आरोप है 4 साल पहले उसके द्वारा मनरेगा में किए गए कार्य का भुगतान नहीं कराया गया जब उसने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर कराई तो ग्राम रोजगार सेवक को यह गवारा ना हुआ और तब से ना तो महिला का बकाया भुगतान कराया गया और ना ही उसे कोई काम दिया गया। इस कोरोना काल में बुजुर्ग महिला के बच्चे की तबीयत खराब थी महिला को एक प्रधानमंत्री आवास भी मिला था अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए महिला ने अपना प्रधानमंत्री आवास बेच दिया।
वहीं इस पूरे मामले पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है महिला ने अपने रिश्तेदार को अनऑफिशियली रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास दिया था जब उसे पता चला कि यह नियम विरुद्ध है इसकी जांच भी हो सकती है तो उसने वापस ले लिया है, यह भी जानकारी मिली कि महिला का मनरेगा के काम का भुगतान नही कराया गया है इसकी जांच हो रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।