मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा, महंत सीताराम दास और विपिन द्विवेदी समेत 7 गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा| रामजानकी मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने महंत सीताराम दास समेत 7 लोगों को गिर…

गोंडा: पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा, महंत सीताराम दास और विपिन द्विवेदी समेत 7 गिरफ्तार
गोंडा: पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा, महंत सीताराम दास और विपिन द्विवेदी समेत 7 गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा| रामजानकी मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने महंत सीताराम दास समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया|



गोंडा जिले में श्रीराम जानकी मंदिर तिर्रेमनोरमा घटनाकाण्ड का मास्टरमांइड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| घटना में 3 अदद अवैध तमंचा और कारतूस व 5 अदद मोबाइल बरामद|




बाबा सीताराम दास ने पुजारी सम्राट दास पर हमला कराया था|विरोधियों को फंसाने के लिए बाबा ने रची थी साजिश| हमले में घायल पुजारी सम्राट दास भी साजिश में था शामिल| पूर्व प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी FIR| रामजानकी मंदिर के मुख्य महंत हैं बाबा सीताराम दास|



इस मामले में वृंदारणत्रिपाठी उर्फ़ महंत सीताराम दास, विपिन द्विवेदी उर्फ़ छोटू, मुन्ना सिंह, नीरज सिंह, सोनू सिंह,शिवशंकर सिंह और विनय सिंह गिरफ्तार किये गए है|




इससे पहले मंदिर के पुजारी को गोली मारने के मामले में मंदिर के महंत को एसओजी पुलिस ने उठाया था| सहयोगी पुजारी पर गोली चलवाने का लगा था आरोप| एसओजी पुलिस ने मनसा मंदिर से उठाए गए थे मंदिर के महंत सीतारामदास दास को|


दरअसल इससे पहले एसओजी ने गांव के एक युवक को उठाया था| गांव के युवक शिवकुमार को पुलिस ने उठाया था| शिव कुमार से पूछताछ के बाद महंत पर कार्यवाही हुई थी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।