गोंडा: आगामी 28 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा का त्रिवार्षिक जिला एंव तहसील कार्यकारिणी का चुनाव गांधी पार्क टाउन हॉल में सम्पन्न होंना है।
चुनाव सम्पन्न कराने के लिये दो चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एसपी मिश्रा व अंचल श्रीवास्तव के देख रेख में सम्पन्न होगा।जिला कार्य कारिणी में एक पद जिला अध्यक्ष,4 पद उपाध्यक्ष,4 पद मन्त्री,एक वरिष्ठ महा मंत्री, एक एक पद कोषाध्यक्ष और प्रचार मंत्री तथा चारो तहसीलों में एक एक तहसील अध्यक्ष, मंत्री,उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद का चुनाव होना है।
उक्त पदों के लिये जिले भर से प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,पोर्टल के 197 सदस्य मतदाता मतदान करेंगे।28 को मतगड़ना और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने दी है।