मुख्य सामग्री पर जाएँ
2 नवंबर 2026

गोंडा: प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस योजना में हुआ जमकर फर्जीवाड़ा, मिले 49000 लोग अपात्र

गोंडा: खबर गोंडा से जहां एक बार फिर से बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है| पूर्व के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस योजना में जमकर फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है| प्रधानमं…

गोंडा: प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस योजना में हुआ जमकर फर्जीवाड़ा, मिले 49000 लोग अपात्र
गोंडा: प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस योजना में हुआ जमकर फर्जीवाड़ा, मिले 49000 लोग अपात्र — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से जहां एक बार फिर से बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है| पूर्व के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस योजना में जमकर फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है| प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस योजना में अपात्रों को इस योजना का लाभ दे दिया गया। जब मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी लाभार्थियों को दिए गए आवास के सत्यापन की कार्रवाई करवाने के लिए कहा तो सत्यापन के दौरान अपात्रों को बड़े पैमाने पर आवास दे का मामला सामने आया |



अब विभाग अपात्र लोगो शुरू से पैसे की रिकवरी करवाने में लगा है| साथ-साथ सत्यापन में और बड़े अपात्रों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है| प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 3000 लोग अपात्र पाए गए हैं| तो वहीं आवास प्लस योजना में एक लाख में  46000 लोग अपात्र पाए गए हैं| आवास प्लस योजना की अभी जांच चल रही है|




मुख्य विकास अधिकारी का मानना है कि अभी और भी लोग अपात्र मिल सकते हैं जो भी लोग अपात्र हैं उनको पैसे की रिकवरी की करवाई की जा रही है| मुख्य विकास अधिकारी की मानना है कि इस योजना के तहत कोई भी अपात्र इसका लाभ ना पा सके और जो पात्रों वह इस लाभ से वंचित ना सके।




लेकिन सवाल इस बात का है जब इतने बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस योजना में भ्रष्टाचार किया गया तो उस समय के मौजूदा अधिकारी कर्मचारियों किस आधार पर इन लोगों को आवास दिए थे उन अधिकारियों कर्मचारियों का हाथ इस भ्रष्टाचार में शामिल था या नही अगर शामिल था तो उन पर कार्रवाई कब और अगर इन अधिकारियों कर्मचारियों का हाथ शामिल नहीं था तो इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ कैसे...





वही पूरे मामले पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना जो चली थी उसमें से करीब 38000 लोग चिन्हित उसमें से करीब साढे 35000 लोगों को आवास मिला है| बाकी जो अपात्र थे उनका नाम हटाया गया है और कुछ लोगों के पास जो पैसा चला गया था पूर्व अधिकारियों द्वारा रिकवरी का आदेश भी जारी कराया गया था| कुछ रिकवरी हुई है कुछ लोग ऐसे हैं जिनका रिकवरी होना बाकी है| विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि उनकी रिकवरी जल्दी हो जाए आवास प्लस की जो सूची है, करीब जनपद में एक लाख लोगों के नाम थे उनका सत्यापन कराया जा रहा है इसमें लगभग 46000 लोग अपात्र मिले हैं| अभी जांच चल रही है और आगे और भी अपात्र मिल सकते हैं तो इसमें हमारा यह प्रयास है कि पात्र व्यक्ति का आवाज छूटने ना पाए और अपात्र को आवास मिलने ना पाए इसके लिए काम किया जा रहा है ।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।