कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव के बयान का पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने किया समर्थन, बोले-जिसको जरूरत हो वो लगवाए जिसको जरूरत न हो वह न लगवाए
गोंडा: खबर गोंडा से है। जहाँ जिले में आज सपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का गांधी पार्क टाउनहाल आयोजन में किया गया है। जिसमे बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक रमेश गौतम,पूर्व प्रत्याशी मसूद खां सहित सैकड़ो…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव के बयान का पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने किया समर्थन, बोले-जिसको जरूरत हो वो लगवाए जिसको जरूरत न हो वह न लगवाए | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है। जहाँ जिले में आज सपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का गांधी पार्क टाउनहाल आयोजन में किया गया है। जिसमे बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक रमेश गौतम,पूर्व प्रत्याशी मसूद खां सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पार्टी मुख्यालय सपा में शामिल होने के बाद आज जिले में सभी का स्वागत समारोह में जिला सपा कार्यकारिणी द्वार माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह सहित पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत समारोह में कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने कोरोना वैक्सीन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश के लिए बयान पर समर्थन करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जो कहा है वह बिल्कुल सही कहा है। कुछ दिन बाद लोग कहेंगे कि अखिलेश ने जो कहा तो सही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता में जो कह देते वही बात सही रहती जिसको जरूरत हो वह लगवाए जिसको जरूरत न वो न लगवाए। कोरोना वैक्सीन से सभी लोग डर रहे हैं। वही पूर्व मंत्री ने कहा कि अमेरिका में वैक्सिंग सबसे पहले ट्रंप ने लगवाया रूस में राष्ट्रपति की बेटी ने लगवाया तो जब इस तरह होगा तब देखा जाएगा।
वहीं पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने किसान बिल पर कहा कि किसान जुटे है किसान बिल को वापस कराने के लिए पूरी तरीके से किसान दबाव बनाए हैं और जो है धीरे धीरे किसानो का करवा भी बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दल के लोग किसानों के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव जी व समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से पूरे देश व प्रदेश में किसानों के साथ खड़ी है
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।