मुख्य सामग्री पर जाएँ
2 नवंबर 2026

गोंडा: 13 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोंडा: सूबे में सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत इससे अलग है हम बात कर रहे हैं यूपी के गोंडा जिले की जहां पर अभी दलित तीन बहनों पर तेजाब फेंकने के मामला शांत भी नहीं…

गोंडा: 13 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोंडा: 13 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: सूबे में सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत इससे अलग है हम बात कर रहे हैं यूपी के गोंडा जिले की जहां पर अभी दलित तीन बहनों पर तेजाब फेंकने के मामला शांत भी नहीं हुआ था उसके बाद अब एक नाबालिग 13 बर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा जबरन उठाकर ले जाकर उसके साथ रेप किया गया है। रेप के बच्ची व परिजनों को धमकाने का मामला सामने आया है। 



पीड़ित लड़की के परिजनों अपनी शिकायत लेकर कोतवाली नगर थाने पहुचे जिसके इस मामले में कोतवाली पुलिस परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कार्यवाही में जुटी गयी है। वही इस मामले में आरोपी फरार और परिजनों को फोन करके धमकी दे रहा और दबाव बना रहा है तुम मुकदमा वापस ले लो नही जान से मार देंगे उसके बाद जेल जाएंगे।




जिले में कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 13 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने इसको जबरदस्ती गाड़ी से उठाकर ले जाकर इसके साथ रेप की घटना अंजाम दिया है और रेप के बाद बच्ची व परिजनों को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजन अपनी शिकायत लेकर नगर कोतवाली पहुचे| वही पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर बच्चे से रेप करने का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है| घटना के बाद आरोपी फरार है और परिजनों को मोबाइल पर फोन कर धमकी दे रहा है सुलह कर लो नही तो जान से मार देंगे। 




पीड़ित बच्ची की माँ से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे चचिया ससुर के यहां लाल नायक शुक्ला नाम का ड्राइवर था वो हमारी बच्ची को परेशान करता लेकिन बच्ची ने डर के कारण नही बताया| उसके बाद उसको चोरी के आरोप हटा दिया |उसके बाद मेरी बेटी को बहुत परेशान करना शुरू किया| 20 सितंबर को मेरी बेटी को जबरजस्ती गाड़ी से बैठाकर कही लेकर जा कर उसके साथ रेप किया। उसके बाद जब बच्ची वापस आयी तो सारी बात बताई| तो उसके अपनी शिकायत थाने लेकर पहुचे तो वो फ़ोन करके धमकी दे रहा है, मुकदमा वापस ले लो नही जान से मार देंगे हम न्याय चाहते है।




जब इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार से बात की गई उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शिकायत मिली है जिसमें नाबालिक बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है| पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है | पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है| और पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है| वही जब मीडिया ने धमकी का ऑडियो का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी ऐसा ऑडियो हमको नहीं मिला है ...अगर ऑडियो मिलता है इस मामले में जांच करा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी|




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।