गोंडा: रिश्वतखोर दरोगा सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां एक दरोगा ने अपने रिश्वतखोरी के कारनामे से खाकी को एक बार फिर शर्मसार किया है। दरोगा ने मारपीट के एक मामले में डाक्टर से मेडिकल रिपोर्ट को हल्की कराने और मुकदमें ने धारा कम…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: रिश्वतखोर दरोगा सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां एक दरोगा ने अपने रिश्वतखोरी के कारनामे से खाकी को एक बार फिर शर्मसार किया है। दरोगा ने मारपीट के एक मामले में डाक्टर से मेडिकल रिपोर्ट को हल्की कराने और मुकदमें ने धारा कम कराने के नाम पर आरोप पक्ष से 10 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की। थाना मोतीगंज में तैनात दरोगा विजय यादव का पैसा मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने से पुलिस विभाग की किरकिरी भी हो रही है।
वहीं इस वायरल आडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत मांगने वाले आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने थाना मोतीगंज में तैनात रहे उप निरीक्षक विजय यादव को निलंबित कर दिया है साथ ही विभागीय जांच भी करवा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
थाना मोतीगंज में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव दो पट्टीदारो के बीच हुए विवाद में एक पक्ष की चोट को कम लिखने के नाम पर ₹10000 डॉक्टर को देने के लिए मांग रहे हैं यह ऑडियो कुछ दिनों पुराना भी बताया जा रहा है लेकिन जब पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वायरल आडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत मांगने वाले आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फाइनल वीओ- वही पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें थाना मोतीगंज के एक उपनिरीक्षक का बताया जा रहा है जिसमें वह अनुचित लाभ लेकर विवेचना को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं इसमें उस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया उस विभागीय जांच करवाई जा रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।