मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: रक्षाबंधन और बकरीद पर्व को लेकर मिलावटखोरों पर खाद्य रसद विभाग की टीम ने कसा शिकंजा

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां इस समय गोंडा में लगातार कोरोनावायरस पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है और लोग परेशान हैं। तो आगामी रक्षाबंधन और बकरीद त्यौहार के चलते मिलावट खोर अपना धंधा चम…

गोंडा: रक्षाबंधन और बकरीद पर्व को लेकर मिलावटखोरों पर खाद्य रसद विभाग की टीम ने कसा शिकंजा
गोंडा: रक्षाबंधन और बकरीद पर्व को लेकर मिलावटखोरों पर खाद्य रसद विभाग की टीम ने कसा शिकंजा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहां इस समय गोंडा में लगातार कोरोनावायरस पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है और लोग परेशान हैं। तो आगामी रक्षाबंधन और बकरीद त्यौहार के चलते मिलावट खोर अपना धंधा चमकाने में जुटे हुए हैं खादय सुरक्षा एवं औषधि विभाग लगातार मिलावटखोरों पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है लेकिन रक्षाबंधन और बकरीद त्योहार के चलते हुए प्रशासन अभियान को तेज करते हुए मिलावटखोरों पर कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।





पूरे जिले में खाद्य रसद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर सेवई व सोनपपड़ी के 04 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी अब तक खाद्य रसद विभाग ने चार नमूने लिए हैं खाद रसद विभाग जिन दुकानदारों के नमूने लेता है उनको लगातार सोशल डिस्टेंसिंग पालन करवाने की हिदायत देने के साथ ही उनको यह भी बताते है कि खाद्य सामग्री को हमेशा ढक कर रखें ताजा समान बेंचे दुकानदारों के साथ ग्राहक भी मार्क्स का प्रयोग करें दुकानों पर भीड़ ना कट्ठा करे और ग्राहकोंं को एक-एक करके सामान दे।




वही खादय सुरक्षा एवं औषधि विभाग के खाद सुरक्षा अधिकारी एचएम त्रिपाठी का कहना है कि लगातार मिलावटखोरों पर अभियान चलाया कर कार्यवाही की जाती है जैसे ही सूचना मिलती है कार्रवाई की जा रही है अब तक चार नमूने लिए गए हैं जिसमें से सेवई और सोनपपड़ी शामिल है सबको जांच के लिए भेज दिया गया है जांच रिपोर्ट अगर अधोमानक के सुरक्षित या विपरीत आएंगे जिस की श्रेणी होगी उसके अनुसार उन दुकानदारों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। ये अभियान की शुरुआत हुआ है त्यौहार के बाद भी ये अभियान चलता रहेगा।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।