गोंडा: स्कूल रिपेयर के नाम पर फर्जीवाड़ा, पेंटिंग भी नहीं कराई और पैसा पूरा निकाल कर गबन कर गए, CDO ने जांच के दिए आदेश
गोंडा:खबर गोंडा से है जहां एक प्राथमिक स्कूल के मेंटिनेंस के नाम पर दो लाख रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कागजों में स्कूल की मरम्मत व वाटर सप्लाई का काम दिखाकर जिम्मेदारों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: स्कूल रिपेयर के नाम पर फर्जीवाड़ा, पेंटिंग भी नहीं कराई और पैसा पूरा निकाल कर गबन कर गए, CDO ने जांच के दिए आदेश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा:खबर गोंडा से है जहां एक प्राथमिक स्कूल के मेंटिनेंस के नाम पर दो लाख रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कागजों में स्कूल की मरम्मत व वाटर सप्लाई का काम दिखाकर जिम्मेदारों ने 2 लाख रुपये निकाल लिए जबकि मरम्मत को दूर वर्षों से स्कूल की पेंटिंग कर नहीं कराई गई है। फिलहाल CDO ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच BDO को सौंपी है।
स्कूल मेंटिनेंस कराने का यह फर्जीवाड़ा वजीरगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सोहनी का है। लाकडाउन के दौरान स्कूल बंद हैं। ऐसे मे कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों के मरम्मत का काम चल रहा है। इसी बीच वजीरगंज के प्राथमिक विद्यालय सोहनी में मरम्मत व वाटर सप्लाई का काम कागजों पर दिखाकर 2 लाख रुपये का गोलमाल कर लिया गया।
अफसरों ने जब इस स्कूल का निरीक्षण किया तो पता चला कि मौके पर कोई काम नहीं कराया गया है। मरम्मत तो दूर कई वर्षों तक स्कूल की पेंटिंग तक नहीं हुई है। अब सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने इसका संज्ञान लिया है और इसकी जांच वजीरगंज के खंड विकास अधिकारी को सौंपी है।
वहीं पूरे मामले को लेकर सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बीडीओ से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।