मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के पक्ष में दिखे शिवपाल यादव, कहा-कानून के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी

गोंडा: सपा से अलग हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज जिले के इटियाथोक में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की| शिवपाल यादव लव जेहाद के खिलाफ कानून के पक्ष म…

लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के पक्ष में दिखे शिवपाल यादव, कहा-कानून के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी
लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के पक्ष में दिखे शिवपाल यादव, कहा-कानून के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  सपा से अलग हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज जिले के इटियाथोक में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की| शिवपाल यादव लव जेहाद के खिलाफ कानून के पक्ष में दिखे। हालांकि उन्होने कहा कि लव जेहाद के खिलाफ कानून के साथ साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी है।




योगी सरकार द्वारा लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने के सवाल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि,'' लव जेहाद के खिलाफ कानून बने लेकिन कानून के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का भी होना बेहद जरूरी है। शिवपाल ने साफ किया की बिना नैतिक शिक्षा के कानून बनने से कुछ नहीं होगा। 




अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जिले के इटियाथोक में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार के 100 दिनो में भ्रष्टाचार को खत्म करने के दावों पर चुटकी लेते समय खुले मंच से सपा सरकार में भ्रष्टाचार की रेट लिस्ट बता डाली। शिवपाल ने बोला सपा सरकार मे जो काम 100 -500 रुपये या एक हजार रुपये मे काम हो जाता था। आज दारोगा 10 हजार रुपये से नीचे बात नही करता। शिवपाल यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि अगर अगर झूठी रिपोर्ट हतवानी हो तो 50 से एक लाख रुपए लगते हैं।



जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंच पर अपने द्वारा भ्रष्टाचार पर दिए गए अपने बयान पर बोलते हुए शिवपाल यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। शिवपाल ने सतारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में मंत्रियों विधायकों की सिफारिश तक नहीं सुनी जा रही है। सिफारिश के बाद भी पुलिस रुपये ले रही है। हमारे शाशन में ब्लॉक स्तर के नेता के द्वारा भी काम हो जाय करता था।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।