मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: शिवराज बनाये गए नए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, ASP रहे महेंद्र कुमार का मुरादाबाद हुआ तबादला

गोंडा: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है| प्रदेश में 6 IPS और 31 PPS अफसरों का तबादला हो गया है| शिवराज बनाये गए नए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा| गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक रहे महेंद्र…

उत्तर प्रदेश: शिवराज बनाये गए नए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, ASP रहे महेंद्र कुमार का मुरादाबाद हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश: शिवराज बनाये गए नए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, ASP रहे महेंद्र कुमार का मुरादाबाद हुआ तबादला — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है| प्रदेश में 6 IPS और 31 PPS अफसरों का तबादला हो गया है| शिवराज बनाये गए नए अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा| गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक रहे महेंद्र कुमार का मुरादाबाद हुआ तबादला| सुल्तानपुर अपर पुलिस अधीक्षक रहे शिवराज बने गोंडा के एएसपी| देर रात सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस।



 6 आईपीएस (6 IPS) अफ़सरों में प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, बृजेश कुमार सिंह, संजय कुमार, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह और सुरेन्द्र बहादुर के नाम शामिल हैं| इनके अलावा 31 पीपीएस अफसरों (31 PPS) का भी तबादला किया गया है|




संजय कुमार को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, वाराणसी बनाया गया है, वहीं बृजेश कुमार सिंह एसपी रेलवे, गोरखपुर पद पर भेजे गए हैं|इसी तरह कमलेश कुमार दीक्षित एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर, प्रकाश स्वरूप पांडेय एसपी/एडिशनल कमिश्नर, वाणिज्य कर लखनऊ, उदय शंकर सिंह सेनानायक, 42वीं वाहिनी, प्रयागराज और सुरेंद्र बहादुर, एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं|





पीपीएस अफसरों में प्रशांत कुमार प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक जनपद इटावा, डॉ महेंद्र पाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल जनपद आगरा से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर, अवधेश कुमार वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा इलाहाबाद, डॉ. राम यश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद इटावा से अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया|



संतोष कुमार सिंह प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से संत कबीर नगर, अरुण कुमार सिंह प्रथम, को रामपुर से गोरखपुर, राजकुमार प्रथम को कानपुर नगर से जनपद बरेली, विपुल कुमार श्रीवास्तव को गोरखपुर से सुल्तानपुर, संसार सिंह को बरेली से रामपुर, शिवराम यादव को बुलंदशहर से आगरा, अनूप कुमार को कानपुर देहात से हमीरपुर, शिवराज को सुल्तानपुर से गोंडा, मार्तण्ड प्रकाश सिंह को वाराणसी से मथुरा, लक्ष्मी निवास मिश्रा को बिजनौर से पीएसी सीतापुर, शिष्यपाल को देवरिया से औरैया|




अरविंद कुमार पांडे को गोरखपुर से यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ, राहुल मिठास को झांसी से पीएसी कानपुर, गिरजेश कुमार को माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा इलाहाबाद से सीतापुर, अतुल कुमार श्रीवास्तव को बुलंदशहर से मुजफ्फरनगर, नेपाल सिंह को मुजफ्फरनगर से झांसी, महेंद्र कुमार को गोंडा से मुरादाबाद अकादमी, शैलेंद्र कुमार राय को लखनऊ से चित्रकूट, घनश्याम चौरसिया को सीबीसीआईडी लखनऊ से कानपुर देहात, मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से गोरखपुर, विनय विनय कुमार सिंह को पीएसी एटा से वाराणसी, कमलेश बहादुर को पीएसी बरेली से बुलंदशहर|



इनके अलावा सुरेंद्रनाथ तिवारी को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से जनपद बुलंदशहर, दिगंबर कुशवाहा को यूपी 112 मुख्यालय से लखनऊ कानपुर नगर, शिवाजी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ से जनपद कानपुर नगर, डॉ प्रवीण रंजन सिंह को यूपी पुलिस 112 मुख्यालय लखनऊ से जनपद बिजनौर और नरेंद्र प्रताप सिंह को सीतापुर भेज गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।