गोंडा: लाल खून के काले कारोबार का मामला: गोंडा पहुंची समाजसेवी व आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर| समाजसेवी नूतन ठाकुर ने पुलिस की कार्यवाही पर उठाई सवालिया निशान| आरोपो से घिरे गोल्डन बैंक व गिरफ्तार तीन सदस्यों को बताया निर्दोष|
गोल्डन ब्लड संस्था समाजसेवा कर लोगो की कर रही मदद बना दिया आरोपी| नूतन ठाकुर ने संस्था व सदस्यों पर गलत कार्यवाही की शिकायत नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन से की|
नूतन ठाकुर ने कहा कि मैं इनके साथ खड़ी हु...इनकी मदद करेंगे| समाजसेवी नूतन ठाकुर की लाल खून के कारोबारियों पर कार्यवाही की मांग| समाजसेवी नूतन ठाकुर गोंडा पहुँचकर पत्रकारों के सामने रखी अपनी बात।
हाल ही में गोंडा पुलिस ने जिले में लाल खून के काला कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था| एक मार्च को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिले में लाल खून के काला कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 14 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था |
एक मार्च को देर रात थाना कोतवाली नगर में खून के अवैध कारोबारियों के खिलाफ 419- 20 ड्रग एक्ट कॉस्मेटिक एक्ट 18 व 27 धारा के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसमें से 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है| इस धंधे में संलिप्त लोग दा गोल्डन ब्लड के नाम से संस्था चलाते थे इसी की आड़ में यह कारोबार करते थे, जो लोग को ब्लड की जरूरत होती थी वह लोग भिखारी व अन्य लोगों को पैसे देकर उनका खून निकलवा कर मोटी रकम पर बेचते थे| इसमें से जिला अस्पताल में कार्यरत चंद प्रकाश के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत हुआ है और सतीश चंद्र पांडे कॉलेज के के के मिश्रा के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत किया गया है| कुल मिलाकर 14 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया |वही हॉस्पिटल के संचालक ने यह बात साफ कर दी है कि जो भी कार्रवाई पुलिस करें पूरी जांच-पड़ताल के बाद करें।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव