मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अतीत को वही छेड़ते हैं, जिनके पास भविष्य के लिए कोई योजना या दूरदर्शिता नहीं होती: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

नागरकोइल/कन्‍याकुमारी: Bharat Jodo Yatra Day 3: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे तमिलनाडु के नागरकोइल से हुआ, यहाँ पार्टी नेता राहुल गांधी ने स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में…

अतीत को वही छेड़ते हैं, जिनके पास भविष्य के लिए कोई योजना या दूरदर्शिता नहीं होती: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला
अतीत को वही छेड़ते हैं, जिनके पास भविष्य के लिए कोई योजना या दूरदर्शिता नहीं होती: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला | फ़ोटो: TVL News

नागरकोइल/कन्‍याकुमारी: Bharat Jodo Yatra Day 3: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे तमिलनाडु के नागरकोइल से हुआ, यहाँ पार्टी नेता राहुल गांधी ने स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी तीखा हमला बोला है|  बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “पार्टी (भाजपा) ने इस देश के सभी संस्थानों पर नियंत्रण कर लिया है| हम अब किसी राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। यह अब भारतीय राज्य के ढांचे और विपक्ष के बीच की लड़ाई है



'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है ... हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है| भाजपा ने सरकारी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। आज CBI और ED की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है।आज हालात यह हैं कि हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे।


हमला जारी रखते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'अतीत को वही छेड़ते हैं, जिनके पास भविष्य के लिए कोई योजना या दूरदर्शिता नहीं होती।  अतीत में किया गया कोई भी काम आपको भविष्य से नहीं बचा सकता, सिर्फ वर्तमान में किए गए कार्यों से ही हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''हमारे लिए Bharat Jodo Yatra जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने इस देश का किया है, जिस तरह उन्होंने देश को बांटा है, नफरत फैलाई है, उसके खिलाफ हमने यह यात्रा निकाली है



उन्होंने कहा, “सच कहूँ तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है, और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। ये लड़ाई जारी रहेगी| राहुल गांधी ने कहा,''हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है। भाजपा और RSS की अपनी विचारधारा है, वो ठीक है।  हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने देश का किया है उसके खिलाफ यह यात्रा है|



भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले राजीव गांधी स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए राहुल गांधी 

ED, CBI, IT से विपक्ष 'डरने' वाला नहीं: Bharat Jodo Yatra' के शुभारंभ पर बोले राहुल गांधी 

Bharat Jodo Yatra Day 2: भाजपा की 'विभाजन की राजनीति' ??े खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।