मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gonda News: मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में तीमारदारों ने जमकर मचाया तांडव , स्टॉफ के साथ की अभद्रता व मारपीट, 6 के खिलाफ FIR

गोंडा: खबर गोंडा से जहां बीती रात जिला अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात महिला स्टाफ नर्स पर अपने मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता व मा…

Gonda News: मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में तीमारदारों ने जमकर मचाया तांडव , स्टॉफ के साथ की अभद्रता व मारपीट, 6 के खिलाफ FIR
Gonda News: मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में तीमारदारों ने जमकर मचाया तांडव , स्टॉफ के साथ की अभद्रता व मारपीट, 6 के खिलाफ FIR | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से जहां बीती रात जिला अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात महिला स्टाफ नर्स पर अपने मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता व मारपीट की है इस मारपीट के दौरान महिला स्टाफ नर्स कपड़े भी फट गए और दबंग परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड से उनको खींचते हुए गेट के बाहर तक चले गए इसी बीच स्टाफ नर्स के पति जिला अस्पताल में खाना देने आए थे बीच बचाव करने पर उनकी भी पिटाई की गई और जितने भी स्वास्थ्य कर्मी पूरे मामले में बीच-बचाव करने गए थे उनकी दबंगों ने खूब पिटाई की है और मौके से फरार हो गए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। 




महिला स्टाफ नर्स से बदतमीजी करते वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही महिला स्टाफ नर्स की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




वहीं जिला अस्पताल में तैनात पीड़ित महिला स्टाफ नर्स खुशबू चौधरी ने बताया है मरीज के परिजनों ने हमारे साथ बदतमीजी की है गाली दी है मारा-पीटा है और हमारे कपड़े भी फट गए हैं हमारे पति खाना देने आए थे उनको भी मारे पीटे है हम इसकी लिखित शिकायत पुलिस में करेंगे पुलिस आई थी और कुछ लोगों को थाने ले गई है।



वही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही की बात कहकर हमारे महिला स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया है इस दौरान उसके कोर्ट के कपड़े भी फट गए हैं पुलिस को सूचना दी गई थी पुलिस आई है कुछ लोगों को कोतवाली ले गई है और हम लोग इसकी लिखित शिकायत करेंगे जिला अस्पताल में पुलिस की तरफ से कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है।


वही पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई इससे नाराज होकर मरीज के परिजनों ने महिला स्टाफ नर्स के साथ मारपीट और अभद्रता की है महिला स्टाफ नर्स के तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।