अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में थाना शिवरतनगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने अभियुक्त शिवा सिंह पुत्र लालजी सिंह और सत्यम उर्फ अभय सिंह को कमरौली-इन्हौना के मध्य रॉयल ढाबा कट के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विभिन्न बैंकों के 44 एटीएम कार्ड, 25700 रुपये नकद, वीवो कंपनी का एंड्रॉयड फोन, 1 तमंचा,-कारतूस व स्कूटी बरामद हुई। दोनों बदमाश जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर मोहनगंज के रहने वाले हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मदद करने के बहाने हम लोग सीधे-साधे लोगों से छलपूर्वक एटीएम कार्ड बदल लेते हैं यह वही एटीएम कार्ड हैं।
बरामद रुपये के बारे में पूछा गया तो अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 25.05.2022 को बी0ओ0बी0 बैंक इन्हौना से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 45,000 रुपये निकाले थे |
दिनांक 30.05.2022 को इण्डिया वन एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 10,000 रुपये निकाले थे। इसी प्रकार दिनांक 17.05.2022 को बी0ओ0बी0 बैंक मुसाफिरखाना से एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाले थे। जिसमें से कुछ रुपये खर्च हो गये हैं तथा शेष बचे हुए रुपये यही हैं।