मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: गन्ना लदे ट्रक ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत| गन्ना लदे ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर.. टेंपो सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत| गंभीर घा…

गोंडा: गन्ना लदे ट्रक ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल
गोंडा: गन्ना लदे ट्रक ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।  भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत| गन्ना लदे ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर.. टेंपो सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत| गंभीर घायल एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम|




गोंडा-अयोध्या हाइवे पर शनिवार को एक ट्रक ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि टेंपो में सवार 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हो गए| घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां घायल एक महिला ने भी दम तोड़ दिया।




गोंडा से टेंपो सवारी भरकर तरफ आ रहा था| वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हो गया| तेज गति से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने पीछे से मारी टेंपो को जोरदार टक्कर| घटना के बाद ऑटो चालक व ट्रक चालक दोनों फरार हो गए। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह व दर्जीकुआं पुलिस चौकी के मध्य हुआ|



घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया | मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कार्यवाही में जुटी| वजीरगंज थानाक्षेत्र के गोंडा अयोध्या-हाईवे का मामला। बताया जा रहा है ,''ऑटो में पांच महिलाएं और तीन वर्षीय बालक समेत कुल 8 लोग सवार थे|




भीषण सड़क हादसे में देवकी (50) पत्नी राम बरन निवासी कुर्मीपुरवा डुमरियाडीह थाना वजीरगंज, सुरेमन (35) पत्नी सियाराम निवासी मलियन नगवा थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मीरा (30) पत्नी मनोज निवासी मलियन नगवा, पूनम वर्मा (30) पत्नी सतुगर वर्मा निवासी डुमरियाडीह चौराहा तथा ऊषा पत्नी किशनदेव निवासी सिरसापुरवा थाना नवाबगंज गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला मीरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।