मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 17290 डोज, 16 जनवरी को अस्पतालों में होगी लांच

गोंडा: आज यानी बुधवार देर शाम तक जिले में कोरोना वैक्सीन की 17,290 डोज पहुंची।आगामी 16 जनवरी को जनपद के सोलह अस्पतालों में एक साथ लांच किया जायेगा कोरोना का टीका। प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए जिले के…

गोंडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 17290 डोज, 16 जनवरी को अस्पतालों में होगी लांच
गोंडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 17290 डोज, 16 जनवरी को अस्पतालों में होगी लांच — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: आज यानी बुधवार देर शाम तक जिले में कोरोना वैक्सीन की 17,290 डोज पहुंची।आगामी 16 जनवरी को जनपद के सोलह अस्पतालों में एक साथ लांच किया जायेगा कोरोना का टीका। प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए जिले के 14,148 हेल्थवर्कर को शामिल किया गया है। टीकाकरण लांच के आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराये जाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने 13 नोडल अधिकारी नामित किए हैं। 



खबर है,पत्र जारी कर सभी नोडल अधिकारीयों को किया गया ब्लॉक एवं सत्र स्थल का आवंटन किया गया है।इस बात की जानकारी देर शाम दूरभाष पर विभागीय सूत्रों से पता चली है। आपको बता दें, कि पूरी दुनिया में त्राशदी फ़ैलाने वाले कोरोना वायरस के टीके का इंतजार समाज के हर एक तबके को लंबे समय से था।अब इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है।



शासन की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक, टीकाकरण की पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई है। देर शाम में जिला वैक्सीन स्टोर इंचार्ज पंकज तिवारी द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंडलीय वैक्सीन स्टोर फैजाबाद से जिले में वैक्सीन लाए जाने की खबर मिल रही है।16 जनवरी को जनपद के सोलहों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ कोरोना का टीका लांच किया जायेगा।




टीकाकरण लांच के आयोजन को जिले में व्यवस्थित रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र जारी कर 13 नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं, जो अपने आवंटित ब्लॉकों एवं सत्र स्थलों पर लांचिंग की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने दूरभाष पर बताया, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लांच करने की घोषणा की है।




इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी भी अंतिम चरण में है। 16 जनवरी को जिले चौदह सरकारी अस्पतालों क्रमशः जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी करनैलगंज, हलधरमऊ, बेलसर, नवाबगंज, मनकापुर, छपिया, खरगूपुर, कटरा बाजार, मुजेहना,पंडरी कृपाल, इटियाथोक, वजीरगंज एवं दो निजी क्षेत्र के अस्पतालों एससीपीएम मेडिकल कॉलेज हारीपुर व एससीपीएम हॉस्पिटल छेदीपुरवा में पुलिस की सुरक्षा में टीकाकरण किया जाएगा।सरकार ने टीकाकरण को तीन चरणों में बांटा है।




प्रथम चरण में जिले के 14,148 हेल्थवर्कर को शामिल किया गया है, जिसके सापेक्ष शासन द्वारा जिले को कोविड-19 टीके की 17,290 डोज आवंटित की गयी है।शासन की गाइडलाइन के मुताबिक तैयारी पूरी कर ली गई है।कोविड-19 टीके के सुव्यवस्थित लांचिग को लेकर जिले में पिछले पांच जनवरी व ग्यारह जनवरी को पुलिस की सुरक्षा में तथा सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक पूर्वाभ्यास किया गया है।




तीन चरणों में होगा टीकाकरण शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार लाभार्थियों को तीन चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरणों में स्वास्थ्यकर्मी, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु व गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में इन्हें लगेगा टीका जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ देवराज चौधरी ने बताया कि शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक टीकाकरण के प्रथम चरण में सरकारी व निजी डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय, एएनएम, फार्मासिस्ट व अन्य हेल्थवर्कर का टीकाकरण किया जाएगा।





*इन्हें आवंटित हुए ये ब्लॉक / 

सत्र स्थल अधिकारी का नाम* आवंटित ब्लॉक / सत्र स्थल



डॉ देवराज चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी -करनैलगंज।

डॉ मलिक आलमगीर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी- हलधरमऊ।

डॉ अजय प्रताप सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी -बेलसर।

नवाबगंज डॉ एके राय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  मनकापुर, छपिया 

डॉ मनोज कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी- एससीपीएम मेडिकल कॉलेज हारीपुर 

दिलीप प्रदीप सिंह, जिला प्रशा0 अधिकारी -खरगूपुर 

डॉ सुशील कुमार, जिला सलाहकार -कटरा बाजार
अमरनाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - मुजेहना 

डॉ आरपी सिंह, डीसीपीएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन -पंडरी कृपाल, इटियाथोक 

डॉ विजय मलिक,चिकित्सा अधिकारी, अर्बन -जिला चिकित्सालय (पुरुष) डॉ पीपी पाण्डेय,
चिकित्सा अधिकारी, अर्बन -

एससीपीएम हॉस्पिटल छेदीपुरवा राजन यादव, अर्बन कोर्डिनेटर -

जिला चिकित्सालय (महिला) रंजीत सिंह, जिला समन्वयक आरकेएसके-वजीरगंज






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।