मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: किशोरी से गैंगरेप के तीसरे आरोपी ने कोतवाली में किया सरेंडर, एक की अभी भी तलाश

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में किशोरी से गैंगरेप मामले में फरार तीसरे आरोपी इसराइल ने आज यानि रविवार को सरेंडर किया| चेतावनी के दूसरे दिन अपने परिवार के साथ आरोपी इसराइल ने नगर कोतवाली में जाक…

गोंडा: किशोरी से गैंगरेप के तीसरे आरोपी ने कोतवाली में किया सरेंडर, एक की अभी भी तलाश
गोंडा: किशोरी से गैंगरेप के तीसरे आरोपी ने कोतवाली में किया सरेंडर, एक की अभी भी तलाश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में किशोरी से गैंगरेप मामले में फरार तीसरे आरोपी इसराइल ने आज यानि रविवार को सरेंडर किया| चेतावनी के दूसरे दिन अपने परिवार के साथ आरोपी इसराइल ने नगर कोतवाली में जाकर सरेंडर किया| एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर| गैंगरेप मामले में अन्य फरार चौथे आरोपी महफूज की तलाश जारी|



कल यानि शनिवार को इसराइल के घर बुलडोजर लेकर गई थी पुलिस| रविवार को परिवार के साथ आरोपी ने नगर कोतवाली में जाकर सरेंडर किया| कोतवाली नगर बुधईपुरवा के रहने वाला हैं आरोपी।



वहीं इससे पहले शनिवार रात में गोंडा पुलिस ने गैंगरेप का 25000 का इनामिया आरोपी रिजवान को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था| इस घटना का मुख्य आरोपी राजा को भी पुलिस मुठभेड़ में लगी थी गोली|



बता दें ,'' कोतवाली नगर अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पीड़िता की मां की तहरीर पर 30 मार्च 2022 को थाना कोतवाली नगर पर धारा 376 डीए एससी, एसटी ऐक्ट व 3/4 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।प्रकरण के आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित कर एसओजी को भी शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। संयुक्त टीम ने घटना के मुख्य अभियुक्त राजा को पुलिस मुठभेड़ में 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। 



तथा घटना में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी से बचाने व संरक्षण देने वालों को सख्त चेतावनी देने हेतु 2 अप्रैल को को नगर पुलिस बुलडोजर के साथ पहुंची थी। जिससे अपराधियों में पुलिस की इस कार्यवाही से खलबली मच गई थी। 



गैंगरेप मामले में शनिवार 2 अप्रैल की रात में पुरस्कार घोषित अपराधी रिजवान की तलाश में कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी की टीम चौपाल सागर के पास पहुंची थी। जहां अभियुक्त रिजवान को रोकने का प्रयास किया। तभी अभियुक्त द्वारा समय 10:15 बजे रात में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई गई थी। पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ फायर किया गया। जिसमें अभियुक्त रिजवान पुत्र बिलाई निवासी बुधईपुरवा थाना कोतवाल नगर गोंडा के पैर में गोली लगी है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था।



आरोपी ने गुनाह किया कबूल

बुलडोजर की चेतावनी व ताबड़तोड़ कार्यवाही के भय से घटना में अन्य वांछित 25000 के पुरस्कार घोषित अपराधी इसराइल, अपने परिवार के साथ थाने में हाथ में तख्ती लेकर आया जिस पर लिखा था ‘‘साहब मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे गोली मत मारो’’। उसने बताया कि मै थाना नाबालिग लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल था। बुलडोजर चेतावनी व ताबड़तोड़ कार्यवाही के डर व भय से खुद को थाने मे आकर आत्मसमर्पण कर रहा हूं ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।