मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आज बड़ा उलटफेर हो गया। पाकिस्तान पीएम के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी, लेकिन डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्त…

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव | फ़ोटो: TVL News

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में आज बड़ा उलटफेर हो गया। पाकिस्तान पीएम के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी, लेकिन डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है| असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने अनुच्छेद 5 के तहत विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया।



पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया और इसे असंवैधानिक घोषित किया। इसके बाद संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई है|इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान सदन में मौजूद नहीं रहे हैं। 



प्रधानमंत्री इमरान खान को कुर्सी से हटाने की विपक्ष की कोशिश फिलहाल नाकाम हो गई। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने इसके लिए पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला दिया। कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ विदेशी ताकतों ने मिलकर साजिश रची है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए ये अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया जाता है।' 



इसके तुरंत बाद इमरान खान ने भी राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर वह संसद भंग करने की मांग कर चुके हैं। देश में फिर से चुनाव होंगे। इमरान के इस आखिरी दांव ने विपक्ष के सारे सपने को एक झटके में तोड़ दिया। 31 मार्च 2022 को इमरान ने कहा भी था वह इस्तीफा नहीं देंगे..आखिरी गेंद तक खेलेगें| नतीजा चाहे जो जो भी हो|



31 मार्च 2022 को इमरान खान ने कहा था कि,''मुझे किसी ने कहा कि आप इस्तीफा दे दीजिए। जो मेरे साथ क्रिकेट खेलते थे उन्होंने देखा है कि मैं आखिरी गेंद तक मुकाबला करता हूं। मैंने हार कभी ज़िंदगी में नहीं मानी। जो भी नतीजा होगा उससे बाद मैं और ज्यादा ताकतवर होकर सामने आऊंगा, जो भी नतीजा हो|



इमरान खान 2018 में सत्ता में आए थे। उनके पास बहुमत के लिए जरूरी 172 सीटों से ज्यादा का आंकड़ा था। इसके साथ ही उन्हें कुछ अन्य छोटे दलों का भी समर्थन था। उस वक्त विपक्ष बिखरा हुआ था। विपक्ष के ज्यादातर नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे थे। पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था चरमराई हुई थी। जिसे बेहतर करने का वादा करके इमरान सत्ता में आए थे। पिछले एक महीने से सरकार को गिराने के लिए विपक्ष एकजुट होना शुरू हुआ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।