गोंडा: मादक पदार्थ तस्कर के दोषी को दो साल का कारावास
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) कोर्ट ने ड्रग स्मगलर राधे उर्फ राधेश्याम पासी पुत्र शिव बहादुर पासी निवासी मदवना राजापुर थाना परसपुर को दोषी करार देते हुए 2 साल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
गोंडा: मादक पदार्थ तस्कर के दोषी को दो साल का कारावास — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) कोर्ट ने ड्रग स्मगलर राधे उर्फ राधेश्याम पासी पुत्र शिव बहादुर पासी निवासी मदवना राजापुर थाना परसपुर को दोषी करार देते हुए 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को बाईस हज़ार पाँच सौ रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा।
गोंडा पुलिस ने बताया कि,'अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप मादक पदार्थ तस्कर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास व रु० 22,500/- के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।
थाना उमरीनेगमगंज पुलिस ने दिनांक 20.08.2020 को मादक पदार्थ तस्कर राधे उर्फ राधेश्याम पासी को 300 अदद नशीली गोलियों (अल्प्रालिन) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना उमरीबेगमगंज के पैरोकार हेड कांस्टेबल दीनबंधु दुबे द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट गोंडा ने 02 वर्ष सश्रम कारावास रु0 22,500/- के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।