मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कल केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर करेंगे गोंडा के आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

● गोंडा में कल अंबेडकर चौराहे पर एसबीआई ब्रांच के बगल आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन होगागोंडा: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर 21 दिसम्बर 2021 को अ…

कल केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर करेंगे गोंडा के आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन
कल केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर करेंगे गोंडा के आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● गोंडा में कल अंबेडकर चौराहे पर एसबीआई ब्रांच के बगल आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन होगा


गोंडा:  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर 21 दिसम्बर 2021 को अपराहन् 1:00 बजे विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गोण्डा के  नवनिर्मित आधार सेवा केंद्र (एएसके) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर माननीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह लोकसभा, गोंडा,  माननीय विधायक प्रतिक भूषण सिंह, भी उपस्थित रहेंगे।



यह आधार सेवा केंद्र भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया का डिजिटल उत्तर प्रदेश मिशन के अंतर्गत स्थापित किया गया है। 



भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण पूरे भारत में 122 शहरों में कुल 166 ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद और मेरठ में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की जा चुकी है और वे सुचारू रूप से कार्यरत है, और आज ही मुरादाबाद, वाराणसी तथा सहारनपुर के साथ ही  गोण्डा में भी ऐसे केंद्र का उदघाटन किया जा रहा है।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।