गोंडा: मामा ने ही कर दिया भांजे की हत्या, मामा-भांजे के रिश्ते को किया कलंकित
गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ मामा भांजे के रिश्ते को कलंकित करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है| मामा पर अपने भांजे पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ सुनील की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है| यह आरोप…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: मामा ने ही कर दिया भांजे की हत्या, मामा-भांजे के रिश्ते को किया कलंकित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ मामा भांजे के रिश्ते को कलंकित करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है| मामा पर अपने भांजे पुष्पेंद्र पांडेय उर्फ सुनील की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है| यह आरोप खुद मृतक की मां ने अपने भाई पर लगाया है| पूरा मामला थाना तरबगंज क्षेत्र के सिंघाहा भोज गांव का है, जहां आज युवक की सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी है। पुलिस आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है
थाना तरबगंज क्षेत्र के सिंघाहा भोज गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब चाकुओं से गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या हो गई और अज्ञात लोगों ने शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए| सूचना पर पहुंची तरबगंज पुलिस सहित डाग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन कर अवैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है|
वहीं मृतक की मां ने अपने भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है| पुलिस ने मृतक के मामा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी मामा की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।