● जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
● जायसवाल समाज के युवाओं को आगे आकर सामाज के लिए कार्य करना होगा - अजितेश प्रदेश अध्यक्ष
● समाज में अगर किसी को कोई परेशानी हो तो सामाज को एकत्र होकर मदद करनी चाहिए - अजितेश प्रदेश अध्यक्ष
गोंडा: गोण्डा शहर के बहराइच रोड जानकी नगर स्थिति किशोर जायसवाल के आवास पर जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश का भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ,''जयसवाल सामाज के युवाओं को आगे आकर सामाज के लिए कार्य करना होगा| सामाज बहुत से ऐसे कार्य है जो करना चाहिए जिससे अपना जो पिछे है वह आगे बढ़ सके|इसके लिए सामाज के युवाओं को एकत्र होकर संगठन के साथ मिलकर करना होगा|
अजितेश ने कहा,''कई जगहों पर देखा गया ही सामाज के लोगों पर कोई परेशानी आती है तो सामाज के लोग सहयोग नहीं करते जिससे अपने लोगों पर दबाव बढ़ जाता है पर जहाँ सामाज के साथी सहयोग करते है और एकत्र होकर पंहुचते हैं वहां सामाजहित का काम हो जाता है |
जायसवाल युवा मंच जिलाध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल ने बताया हम युवा एक होकर सामाज और अपने संगठन हित के लिए काम करेगें| कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक किशोर जयसवाल ने कहा की सामाज और अपने लोगों की जहाँ जैसी मदद होगी हम मिलकर करेगें और अपने संगठन व सामाज को आगे बढ़ायेगें| कार्यक्रम के दौरान पवन जयसवाल, अमित जायसवाल, जय किशन जयसवाल, सुधीर जायसवाल, बंशी लाल जायसवाल, अनिल जायसवाल, अयुश जायसवाल, आलोक, गायत्री जायसवाल डॉ संदीप जायसवाल राजेश कुमार जायसवाल पत्रकार घनश्याम अंकित लकी जायसवाल राजकुमार मनोज जायसवाल ने जायसवाल आदि उपस्थित रहे|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव