मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बसपा विधायक सुखदेव राजभर के बयान को प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने किया खंडन, कहा- विरोधियों द्वारा साजिश कर वायरल किया जा रहा है लेटर

गोंडा: आजमगढ़ के दरियागंज से बसपा के विधायक सुखदेव राजभर का राजनीति से सन्यास लेने का मामला...समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के फेसबुक पर वायरल हो रहे लेटर को लेकर|गोंडा पहुंचे बसपा के…

बसपा विधायक सुखदेव राजभर के बयान को प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने किया खंडन, कहा- विरोधियों द्वारा साजिश कर वायरल किया जा रहा है लेटर
बसपा विधायक सुखदेव राजभर के बयान को प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने किया खंडन, कहा- विरोधियों द्वारा साजिश कर वायरल किया जा रहा है लेटर | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: आजमगढ़ के दरियागंज से बसपा के विधायक सुखदेव राजभर का राजनीति से सन्यास लेने का मामला...समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के फेसबुक पर वायरल हो रहे लेटर को लेकर|




गोंडा पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया खंडन | कहा ,'बसपा में राजभर मजबूती से है जुड़ा...विरोधियों की साजिश कर वायरल किया जा रहा है लेटर| एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गोंडा पहुंचे थे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर।




वायरल लेटर में बसपा के विधायक सुखदेव राजभर के नाम  से लिखा है, जिसमें उन्होंने (सुखदेव राजभर) कहा,''उम्मीद करता हूँ आप सभी लोग स्वस्थ्य और सकुशल होंगे। जैसा कि आप सभी जानते है कि मैं प्रारम्भ से ही बहुजन समाज पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हूँ। मान्यवर कांशीराम जी के साथ मिल कर मैंने शोषितो वंचितो. दलितो एवं पिछड़ो की हक और हकूक की लड़ाई लड़ी है और इस संघर्ष में आप लोगों का प्यार और आर्शीवाद मिलता रहा है।



उन्होंने आगे लिखा,''आज की बदलती हुई परिस्थितियों में मैं यह महसूस कर रहा हूँ कि शोषितों, वंचितो दलितों और पिछडों की आवाज को वर्तमान की अन्यायपूर्ण व शोषणकारी सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। इस परिस्थितियों में बहुजन मूवमेंट और सामाजिक न्याय कमजोर पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से मेरा स्वास्थ्य बेहद खराब है, जिसके कारण मैं शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ें और अपने समाज की लड़ाई में समुचित योगदान नहीं कर पा रहा हूँ।




आज जिस प्रकार की राजनीतिक परिस्थितियां व्याप्त है, हमारे समाज के मिशनरी और जिम्मेदार लोगों को स्वार्थी तत्वों के दबाव में बाहर निकाला जा रहा है या दरकिनार कर दिया जा रहा है। इन्हीं स्वार्थी तत्वों द्वारा बहुजन मूवमेंट को दिशाहीन किया जा रहा है। उक्त परिस्थिति से मैं बहुत आहत हूँ।




इस परिस्थिति में मेरे इकलौते पुत्र कमलाकांत राजभर (पप्पू) ने मुझसे आपके हक और हकूक की लड़ाई को आगे बढाने की अनुमति मांगी है। मुझे इस बात की खुशी है कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में मेरे पुत्र कमलाकांत राजभर (पप्पू) ने आपके हक और हकूक की लड़ाई में माननीय अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) को अपना नेता स्वीकार किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के भविष्य श्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व, आर्शीवाद और स्नेह के कारण कमलाकांत राजभर समाज की लड़ाई उत्तरोत्तर आगे बढाने का कार्य करेगें ।



इसलिए आपके हक और हकूक की लड़ाई के लिए मैं अपने इकलौते पुत्र कमलाकांत राजभर (पप्पू) को अखिलेश यादव जी को आर्शीवाद एवं मार्ग दर्शन के लए सौंपता हूँ, जिससे वह अपने समाज की सेवा कर सके।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।