मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी और तीन बच्चे हुए अनाथ

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपुती जगतापुर मजरा हरिजन कालोनी के रहने वाले रत्तीराम के छोटे बेटे अनिल का शनिवार रात में वरीक्षा कार्यक्रम था।परिवार के अलावा घर पर रिश्तेदार भी मौजूद थे। रात एक बज…

गोंडा न्यूज़ : युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी और तीन बच्चे हुए अनाथ
गोंडा न्यूज़ : युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी और तीन बच्चे हुए अनाथ — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपुती जगतापुर मजरा हरिजन कालोनी के रहने वाले  रत्तीराम के छोटे बेटे अनिल का शनिवार रात में वरीक्षा कार्यक्रम था।


परिवार के अलावा घर पर रिश्तेदार भी मौजूद थे। रात एक बजे तक नाच गाना होने के बाद रत्तीराम का बड़ा बेटा सुनील (30) अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।


परिवार के लोगों ने सोचा कि सुनील सो गया इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया रात में ही सुनील कमरे की छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर लटक गया।


सुबह दरवाजा नहीं खुला तो उसके भांजे ने खिड़की से भीतर झांका तो सुनील को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाते हुए घर के लोगों को इसकी जानकारी दी।


ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और घटना की जांच में जुटी है।


प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।