मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार में बच्चों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…

गोंडा न्यूज़ : बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या
गोंडा न्यूज़ : बच्चों के विवाद में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार में बच्चों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। इस तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।


घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है। हीरापुर कमियार के मजरा गोड़ियनपुरवा में गांव के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल-खेल में बाप बोलने को लेकर बच्चों में विवाद होने लगा।


विवाद की जानकारी होने पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को शांत करने के बजाय वे भी आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


ग्रामीणों ने दिलीप को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनाती कर दी गई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।