मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड कलाकारों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ की चकाचौंध से बॉलीवुड कलाकार भी बच न/न सके और आध्यात्म के आकर्षण से प्रेरित हो अभिनेता अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा ने शुक्रवार को त्रिवेणी की पावन धारा…

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड कलाकारों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
Mahakumbh 2025: बॉलीवुड कलाकारों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी | फ़ोटो: TVL News


महाकुंभ की चकाचौंध से बॉलीवुड कलाकार भी बच न/न सके और आध्यात्म के आकर्षण से प्रेरित हो अभिनेता अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा ने शुक्रवार को त्रिवेणी की पावन धारा में पुण्य की डुबकी लगाई।


बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,“ संगम में डुबकी लगाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।”


उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी पत्रलेखा मां गंगा के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। राजकुमार राव ने कहा, “मैं संगम में डुबकी लगाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम पिछली बार भी कुंभ में आए थे।


पत्रलेखा और मैं मां गंगा के प्रति समर्पित हैं। हम परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरे हुए हैं। जो भी यहां स्नान कर सकता है, वह सौभाग्यशाली है। भगवान की कृपा से हमें यह अवसर मिला है।”


हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म निर्माता तथा निर्देशक नीना गुप्ता ने कहा,“मैं सालों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनोखा अनुभव है। आखिरकार, आज मैंने डुबकी लगा ही ली। यहां का माहौल अविश्वसनीय है।


मैंने अपने जीवन में इससे बड़ा जनसमूह पहले कभी नहीं देखा।” सरकार ने इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजि??? किया है, यह काबिले-तारीफ है।


मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुंभ के माहौल को अद्भुत बताते हुए कहा, “यहां भारी भीड़ है, लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं।


 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।