मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Google और NCERT की साझेदारी: 29 भाषाओं में लॉन्च होंगे YouTube चैनल

गूगल ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) के साथ मिलकर पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों…

Google और NCERT की साझेदारी: 29 भाषाओं में लॉन्च होंगे YouTube चैनल
Google और NCERT की साझेदारी: 29 भाषाओं में लॉन्च होंगे YouTube चैनल | फ़ोटो: TVL News

गूगल ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) के साथ मिलकर पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को आकर्षक और सुलभ शैक्षिक सामग्री प्रदान करना है। गूगल के यूट्यूब लर्निंग प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर जोनाथन कैट्ज़मैन ने कहा, "भारत में सुलभ शिक्षा देश की क्षमता को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। यूट्यूब इनोवेटिव टूल्स और संसाधनों के जरिए लर्निंग कंटेंट को अधिक पहुंच योग्य बनाने में मदद कर सकता है।इस पहल के तहत एनसीईआरटी आने वाले महीनों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए कई यूट्यूब चैनल लॉन्च करेगा। ये चैनल 29 भारतीय भाषाओं में शैक्षिक सामग्री प्रदान करेंगे, जिनमें भारतीय सांकेतिक भाषा भी शामिल होगी। यह कदम छात्रों की विविध शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।