मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय को समाज भूषण सम्मान से नवाजे जाने पर लोगों ने दी बधाई

● महाराष्ट्र राजभवन में समाज भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने प्रोफेसर डॉ. सौरभ पाण्डेय को दी बधाई● दो दशकों से समाज हित के लिए स्वयं को समर्पित करने वाले प्रो…

महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय को समाज भूषण सम्मान से नवाजे जाने पर लोगों ने दी बधाई
महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय को समाज भूषण सम्मान से नवाजे जाने पर लोगों ने दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

● महाराष्ट्र राजभवन में समाज भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों ने प्रोफेसर डॉ. सौरभ पाण्डेय को दी बधाई

● दो दशकों से समाज हित के लिए स्वयं को समर्पित करने वाले प्रोफेसर डॉ. सौरभ पाण्डेय विश्व के विभिन्न देशों में सैंकड़ों सम्मान से विभूषित किया जा चुका है



गोरखपुर: सर्वधर्म सद्भाव एवं आपसी सौहार्द के प्रतीक बन चुके धराधाम इंटरनेशनल के सर्वेसर्वा प्रोफेसर डॉ० सौरभ पाण्डेय अपने कार्यों की बदौलत नित नए आयाम स्थापित कर रहे । मूल रूप से गोरखपुर जनपद के विकास खण्ड कौड़ीराम अंतर्गत ग्राम पंचायत भस्मा निवासी डॉ. सौरभ पाण्डेय विगत दो दशक से भी अधिक समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे जिसके लिए विश्व के विभिन्न देशों से उन्हें अब सैंकड़ों सम्मान पत्र व अवॉर्ड से विभूषित किया जा चुका है । 



इसी कड़ी में डा० सौरभ पाण्डेय को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुम्बई स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में समाज भूषण सम्मान से नवाज़ते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्व शान्ति व सर्वधर्म सद्भाव के लिए डॉ. सौरभ पाण्डेय की जितनी सराहना की जाए कम ही होगी ।



हिन्दी अकादमी महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाण्डेय के अगुवाई में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश दुनिया के विभिन्न देशों से सम्मान प्राप्त कर चुके डॉ० सौरभ पाण्डेय सर्वधर्म सद्भाव स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील हैं , उनके द्वारा सभी धर्मों के आराधना स्थल धराधाम इंटरनेशनल को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है । सर्वधर्म सद्भाव के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था आज दुनिया के सत्तर से अधिक देशों में कार्य कर रही है जो कि हमारे लिए गौरव की बात है ।


राजभवन मुम्बई में आयोजित सम्मान समारोह में समाज भूषण सम्मान से नवाज़े जाने के बाद दूरभाष के द्वारा कपिलवस्तु पोस्ट के मेराज़ मुस्तफा से वार्ता करते हुए डॉ. सौरभ पाण्डेय ने कहा कि विश्व के सत्तर से अधिक देशों में धराधाम परिवार निरन्तर सामाजिक एकता , आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा एवं आज महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा समाज भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद गर्व की अनुभूति हो रही कि जिस लक्ष्य को लेकर समाज में बदलाव लाने का जो प्रयास दो दशक पूर्व प्रारंभ किया था वह अब सार्थक सिद्ध हो रहा ।  



डॉ.सौरभ पाण्डेय की इस उपलब्धि पर राजा भाऊ सेठ , विशा ताई पराड़कर , त्रियोगी नारायण पाण्डेय ,शाह मुजीब , धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार , मेराज़ मुस्तफा , स्टार न्यूज महाराष्ट्र के सम्पादक पप्पू चौधरी , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के लखनऊ अध्यक्ष सुहेल सिद्दीकी , डॉ निक्की शर्मा , मुस्तफा हुसैन खां , डॉ. करिश्मा मानी , इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी , सत्य प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए उजव्वल भविष्य की कामना की ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।