मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर न्यूज़ -सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरा…

गोरखपुर न्यूज़ -सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए
गोरखपुर न्यूज़ -सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए | फ़ोटो: TVL News


सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान  लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की प्राथमिकता है और इसे त्वरित तथा संतुष्टिपरक तरीके से किया जाना चाहिए।

जनता दर्शन के दौरान सीएम ने व्यक्तिगत रूप से लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।


मुख्यमंत्री ने  अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रार्थना पत्रों का उचित निस्तारण किया जाए और इसे गंभीरता से लिया जाए। इसके अलावा, पारिवारिक विवादों के मामलों में सभी पक्षों को एकसाथ बैठाकर समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया, सीएम योगी ने गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पैसे की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं रुकेगा। संबंधित मरीज के इलाज का इस्टीमेट तैयार कर उसे जल्दी से शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि धनराशि जल्द ही उपलब्ध कराई जा सके। इस जनता दर्शन में सीएम ने साफ किया कि उनकी सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य हर समस्या का समाधान त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना है।'



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।