मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या, शादी में जा रहा था परिवार, रास्ते में तीनों का फावड़े-बांकी से क़त्ल

गोरखपुर: प्रयागराज में दिल दहला देने वाली दो घटनाओं के बाद अब गोरखपुर में भी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति-पत्नी और उनकी बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। खोराबार थाना क्षेत्र…

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या, शादी में जा रहा था परिवार, रास्ते में तीनों का फावड़े-बांकी से क़त्ल
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या, शादी में जा रहा था परिवार, रास्ते में तीनों का फावड़े-बांकी से क़त्ल | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: प्रयागराज में दिल दहला देने वाली दो घटनाओं के बाद अब गोरखपुर में भी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति-पत्नी और उनकी बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। खोराबार थाना क्षेत्र में तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई ,'  तीनों परिवार में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में 7 फोर्स तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर है। घटना से लोगों में आक्रोश है।



पुलिस के मुताबिक, उक्त घटना प्रेम प्रसंग के कारण घटित हुई है।अभियुक्त को तत्काल गिरफ़्तार कर लिया गया है| घटना सोमवार रात नौ बजे की है। सूचना पाकर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा सहित कई अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि रायगंज निवासी गामा निषाद (42) उनकी 38 वर्षीय पत्नी संजू देवी और 20 वर्षीय बेटी प्रीति की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस का ??हना है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। 




एसएसपी डॉ. विपिन टांडा ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी आलोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संतकबीरनगर के खलीलाबाद के रायना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के यहां रहता था। आरोपी ने पहले प्रीती को मारा, इसके बाद बचाने आए उसके मां-बाप को भी मारा। उन्होंने बताया कि वह मृतक की बेटी प्रीति से एकतरफा प्यार करता था। घर वाले इस बात का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते उसने धारदार हथियार से तीनों की हत्या कर दी।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-5-members-of-a-family-murdered-in-khevrajpur-village-of-tharwai-thana-area-then-burnt-the-house 



खोराबार थाना क्षेत्र में रायगंज गांव के रहने वाले गामा निषाद (42 साल) बंगला चौक पर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। जबकि गामा के बड़े भाई रामा निषाद रायगंज में ही रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी है। सोमवार को परिवार में मटकोड़वा की रस्म होनी थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने गामा अपनी पत्नी संजू (38 साल) और बेटी प्रीती (20 साल) के साथ रात करीब 9 बजे पैदल ही जा रहे थे। घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने पूरे परिवार को घेर लिया।



अभी गामा कुछ समझ पाते कि इससे पहले हमलावरों ने तीनों पर फावड़े-बांकी से वार शुरू कर दिए। तीनों की गर्दन काट कर उन्हें बेरहमी से मार डाला। परिवार का एक बेटा अच्छेलाल बच गया, क्योंकि वह दूसरे रास्ते से कार्यक्रम में जा रहा था। गामा का एक और बेटा भी, लेकिन वह कमाने के लिए बाहर रहता है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-congress-attacks-cm-yogi-over-killing-five-people-in-prayagraj  



ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर एसएसपी डॉ विपिन टांडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ कैन्ट श्यामदेव मौके पर हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में फोर्स तैनात है। मुख्य आरोपी के साथ और कौन लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-youth-brutally-murdered-in-gudamba-thana-area 



प्रयागराज में परिवार के पांच लोगों की हत्या

दो दिन पहले शनिवार को प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में आगजनी भी की गई। परिवार की दो महिलाओं से रेप करने के बाद हत्या की आशंका गांव वालों ने जताई थी। मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हत्याकांड में कोई भी सुराग देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-caretaker-murdered-by-slitting-his-throat-in-judges-house-wife-accuses-brother-in-law 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।