मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

साइंस क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी एमडी डॉ उदय ने छात्र छात्रों को किया सम्मानित.......

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित हुआ साइंस क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। आ…

साइंस क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी एमडी डॉ उदय ने छात्र छात्रों को किया सम्मानित.......
साइंस क्विज प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी एमडी डॉ उदय ने छात्र छात्रों को किया सम्मानित....... | फ़ोटो: TVL News

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित हुआ साइंस क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
     आपको बता दे कि सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेण्ड्री विद्यालय में आज साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अपना प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं सह प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय में पढ़ने वाले सभी हाउस, रेड, ग्रीन, येलो और ब्लूहाउस के 9 और 11 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रबंध निदेशक डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने एक एक प्रश्नोत्तरी की समीक्षा करते हुए परिणाम की घोषणा की जिसके बाद इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास और उत्साहवर्धन के लिए ऐसे आयोजन का होना जरूरी है, इससे छात्र-छात्राओं का बौद्धिक स्तर आगे बढ़े और मस्तिष्क का तीव्र गति से विकास हो। विद्यालय की प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकी ज्ञान प्राप्त करना नहीं है। आज के समय में समग्र विकास के लिए प्रतियोगात्मक परिस्थितियों का निर्माण कर शिक्षा को सहजता से विद्यार्थियों को दिया जा सकता है। हम सभी का उद्देश्य एैसे शैक्षिक वातावरण का निर्माण करना है, जिससे विद्यार्थी आने वाले प्रतियोगी समाज में अपना स्थान सुनिश्चित कर राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल योगदान दे सके। कार्यक्रम में मुख्य आर्कषण विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शरद त्रिपाठी वरिष्ठ शिक्षक अशोक चैबे, भूमिका रहीं। इस कार्यक्रम के परिणाम की घोषणा करते हुए प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड द्वितीय तथा ब्लू तृतीय व येलो हाउस को चतुर्थ स्थान मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे बलराम उपाध्याय पांडेय सहित छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।