गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर सेक्स के दौरान प्रयोग करने की वजह से युवक की मौत हो गई| जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्लफ्रेंड को Pregnant से बचाने के लिए शख्स ने कंडोम की जगह अपने गुप्तांग को गोंद से ही चिपकाकर सील कर दिया, इसका नतीजा ये हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक के पास गर्लफ्रेंड से सेक्स के लिए कंडोम नहीं था तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट में फेविक्विक लगा लिया लेकिन इस वजह से मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई|
हैरान कर देने वाला ये मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है जहां एक 25 वर्षीय शख्स की उस समय मौत हो गई जब वह अपने फीमेल पार्टनर के साथ संबंध बना रहा था। मृतक युवक की पहचान अहमदाबाद के फतेहवाड़ी इलाके के रहने वाले सलमान मिर्जा (25) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सेक्स के दौरान गर्भधारण से बचने के लिए उसने अपने गुप्तांग को किसी मजबूत गोंद से चिपका दिया। प्राइवेट पार्ट सील हो जाने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शख्स के ऐसा करने की वजह ये थी कि उसके पास कंडोम नहीं था। बताया जा रहा है कि मृतक ड्रग लेने का आदी था|
युवक और उसकी प्रेमिका दोनों शहर के जुहापुरा इलाके के एक होटल में गए थे। बताया जा रहा है कि के गर्लफ्रेंड अलावा युवक के साथ एक और महिला थी।सलमान मिर्जा और उसकी गर्लफ्रेंड ने ड्रग्स लिया था, जिसके बाद वह सेक्स करने लगे। इस बीच उन्हें याद आया कि उनके पास कंडोम नहीं है, तो मिर्जा ने अपना निजी अंग गोंद से सील करने का फैसला किया।
पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 25 साल थी और वो अपनी पूर्व मंगेतर के साथ होटल गया था| मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड ड्रग्स के आदी थे और दोनों ने ड्रग्स के सेवन के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्लान बनाया था| लेकिन उस दौरान उनके पास कंडोम नहीं था जिसकी वजह से शख्स ने फेविक्विक अपने प्राइवेट पार्ट में लगा दिया| सीसीटीवी की जांच से पुलिस को पता चला है कि मृतक जब होटल आया था तब उसके साथ दो लड़किय थीं|
इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि गोंद वो अपने साथ ही लेकर गए थे क्योंकि नशे के दौरान कभी-कभी व्हाइटनर के साथ उसके मिश्रण का भी इस्तेमाल करते थे| घटना के अगले दिन मिर्जा अंबर टावर के पास बेहोशी की हालत में मिला। एक परिचित व्यक्ति ने उसे झाड़ियों में बेहोश पड़ा देखा और अपने घर ले गया। रिपोर्ट के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद मिर्जा को सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
सलमान की मौत के बाद 25 जून को उसके रिश्तेदार सायराबानु मिर्जा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदेह जताया है गोंद का इस्तेमाल करने से सलमान की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। डीसीपी (जोन 7) प्रेमसुख डेलू ने बताया, 'हम मृतक के विसरा नमूने की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।'