मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gujarat Chunav 2022: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे

नई दिल्ली: Gujarat Vidhansabha Chunav 2022: 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है| गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को हो…

Gujarat Chunav 2022: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे
Gujarat Chunav 2022: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Gujarat Vidhansabha Chunav 2022: 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है| गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| निर्वाचन आयोग (ईसी) ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषणा की और बताया कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे|



मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि,'''गुजरात चुनावों के लिए मतदान दिसंबर 1 और 5 को होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी| पहले चरण (1 दिसंबर) में 89 सीटों पर मतदान होगा और दूसरे चरण (5 दिसंबर) में 91 सीटों पर मतदान होगा।



-नोटिफिकेशन की तारीख- 5 नवंबर (पहला फेज) और 10 नवंबर (सेकेंड फेज)

-नॉमिनेशन की तारीख- 14 नवंबर (पहला फेज), 17 नवंबर (दूसरा फेज)

-नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की तारीख- 15 नवंबर (पहला फेज), 18 नवंबर (दूसरा फेज)

-उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 17 नवंबर (पहला फेज), 21 नवंबर (दूसरा फेज)



भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बताया कि,''मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे|



 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,''मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी|



मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा,''जो भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी कारण से सवाल (EVM पर) उठाते रहे हैं परिणाम (आने) के बाद उनको पता चला कि यह सवाल मुझे नहीं उठाना चाहिए था क्योंकि मेरे पक्ष में नतीजा आया है|



मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,' निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट करना चाहते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।