मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार देर रात गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले ( 4 नवंबर, 2022 को) पार्टी ने 43 कांग्रेस उम्मीद…

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार देर रात गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले ( 4 नवंबर, 2022 को) पार्टी ने 43 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस पार्टी ने अब तक 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए|  भाजपा ने गुरुवार को (दिन में ही) 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।



कांग्रेस की दूसरी सूची में पार्टी के कई दिग्गज नाम है इनमें कार्यकारी अध्यक्ष वीरजी ठुम्मर को लाठी से, अंबरीश डेर को राजूला से सावरकुंडाल से प्रताप दुधात, खंभालिया सीट पर विक्रम माडम, जूनागढ में भिखाभाई जोशी, धोराजी से ललित वसोया, ऊना से पूंजाजी वंश को टिकट मिला। कांग्रेस ने कच्छ की अबडासा सीट पर ममदभाई जंग जाट, वांकानेर से मो जाविद पीरजादा तथा सूरत पूर्व से असलम साइकिल वाला को टिकट दिया है।



कांग्रेस पार्टी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची


गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


Gujarat Chunav 2022: गुजरात में 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे  


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।


 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।