मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल 'लड़ेंगे' चुनाव

नई दिल्ली: Gujarat Chunav 2022: रविवार ( 13 नवंबर, 2022) को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी हो गई है| कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा…

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल 'लड़ेंगे' चुनाव
गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल 'लड़ेंगे' चुनाव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Gujarat Chunav 2022: रविवार ( 13 नवंबर, 2022) को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छह उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी हो गई है| कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की| कांग्रेस ने बाटोद विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ मनहर पटेल को टिकट दिया है। । इससे पहले बाटोद से रमेश मेर को उम्मीदवार बनाया गया था। कांग्रेस पार्टी ने अब तक 182 विधानसभा सीटों में से 109 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए| 



कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को ( 4 नवंबर, 2022 को) चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को  ( 10 नवंबर, 2022 को)  46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस ने शुक्रवार रात को तीसरी सूची में 7 उम्मीदवारों और  शनिवार रात को चौथी सूची में नौ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है| 


यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणापत्र': 10 लाख नौकरी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था खत्म


कांग्रेस ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की| पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में मनहर पटेल का नाम शामिल हैं जिन्हें बाटोद से रमेश मेर की जगह टिकट दिया गया है। 


कांग्रेस पार्टी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची


कांग्रेस उम्मीदवारों की 5वीं सूची के अनुसार, ध्रांगधरा विधानसभा क्षेत्र से छतरसिंह एस गुंजारिया,  मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभरवादिया, गरियाधर से दिव्येश मनुभाई चावड़ा और बाटोद विधानसभा सीट से मनहर पटेल को टिकट दिया गया है।


गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची


गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 


गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस पार्टी की 7 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की 


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।