मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

एक लव मैरिज का खौफनाक अंत: गुरुग्राम में पत्नी को दर्दनाक मौत देकर शव को सूटकेस में डालकर झाड़ियों में फेंका, डेढ़ साल पहले ही की थी लव मैरिज

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क किनारे एक सूटकेस में 21 वर्षीय महिला का शव मिलने की गुत्थी उसके पति की गिरफ्तारी से सुलझ गई है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसके शव को (लाश के…

एक लव मैरिज का खौफनाक अंत: गुरुग्राम में पत्नी को दर्दनाक मौत देकर शव को सूटकेस में डालकर झाड़ियों में फेंका, डेढ़ साल पहले ही की थी लव मैरिज
एक लव मैरिज का खौफनाक अंत: गुरुग्राम में पत्नी को दर्दनाक मौत देकर शव को सूटकेस में डालकर झाड़ियों में फेंका, डेढ़ साल पहले ही की थी लव मैरिज | फ़ोटो: TVL News

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क किनारे एक सूटकेस में 21 वर्षीय महिला का शव मिलने की गुत्थी उसके पति की गिरफ्तारी से सुलझ गई है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसके शव को (लाश के सारे कपड़े उतारकर) एक सूटकेस में भरकर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर इफको चौक के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। मृतक महिला के शरीर पर बना टैटू खुरचा गया ताकि उसकी पहचान न हाे सके। उसके शरीर पर जलाने के निशान भी हैं।  प्राइवेट पार्ट पर भी जख्म के निशान मिले हैं|



बता दें कि, 17 अक्टूबर, 2022 को इफको चौक के समीप सड़क किनारे एक सूटकेस में 21 वर्षीय युवती का शव (नग्न हालत में) बरामद हुआ था| सूटकेस के अंदर से लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया था। 



सूटकेस में लाश को नग्न अवस्था में रखा गया था, जिसके चलते पुलिस को पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी| सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। शव की पहचान प्रियंका पत्नी राहुल निवासी गुरुग्राम के सहरौल गांव के रूप में हुई| दोनों पति-पत्नी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाले है|



पुलिस ने पति राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) के बांदी गांव निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि, डेढ़ साल पहले दोनों ने पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था| इसके बाद वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ गुरुग्राम के सहरौल गांव में रहने लगा। दोनों एक बेटी भी है, बेटी की उम्र करीब 1 साल है।



पति बताया कि,'डिमांड पूरी होने पर पत्नी हमेशा झगड़ा करती थी| घर में अक्सर हम दोनों के बीच झगड़ा होता था|  16 अक्टूबर की रात टीवी और मोबाइल को लेकर फिर से पत्नी झगड़ा करने लगी|  गु्स्से में आकर पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी | उसके के बाद पत्नी की लाश से सारे कपड़े उतार दिया और उसके हाथ पर बने मेरे के नाम के टैटू को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो सके। फिर शव को एक सूटकेस में भरकर 16/17 अक्टूबर की मध्यरात्रि में इफको चौक के पास सूटकेस को फेंक दिया|



पुलिस के मुताबिक, राहुल और प्रियंका दोनों काफी पुराने परिचित थे। दोनों ने भागकर लव-मैरिज की थी। राहुल गुरुग्राम में ही एक प्राइवेट कंपनी में हेल्पर की जॉब करता था। आरोपी  ने अपनी पत्नी प्रियंका की हत्या के बाद सूटकेस (बॉडी-इन-सूटकेस) को इफको चौक तक लाने के लिए ई-रिक्शा किया था। बाद में वह सूटकेस को झाड़ियों के पास लेकर पहुंचा और फिर मौका मिलते ही सूटकेस को फेंककर फरार हो गया।


गुरुग्राम: सड़क किनारे सूटकेस में 'मिली' युवती की लाश


पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। शरीर पर चोट और जलने के निशान भी पाए गए हैं। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशाने मिले थे। महिला के शरीर पर बना टैटू भी खुरचा गया ताकि उसकी पहचान न हाे सके। आरोपी ने टैटू गोदने के लिए जो चाकू प्रयोग किया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।