मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ग्वालियर: घुड़सवारी प्रतियोगिता के प्रैक्टिस के दौरान घोड़े का पैर सिर में लगने से बीएसएफ जवान की मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग में सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में घोड़े का पैर सिर में लगने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में बीएसएफ जवान प…

ग्वालियर: घुड़सवारी प्रतियोगिता के प्रैक्टिस के दौरान घोड़े का पैर सिर में लगने से बीएसएफ जवान की मौत
ग्वालियर: घुड़सवारी प्रतियोगिता के प्रैक्टिस के दौरान घोड़े का पैर सिर में लगने से बीएसएफ जवान की मौत | फ़ोटो: TVL News

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग में सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में घोड़े का पैर सिर में लगने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में बीएसएफ जवान प्रैक्टिस कर रहा था, तभी उसे घोड़े के पैर से चोट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में 41वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप और माउंटेन पुलिस ड्यूटी मीट आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। BSF जवान थोराट सुधीर पंधारी नाथ पुत्र थोराट पधानी मारुत भी घुड़सवारी की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था|



इसी दौरान घोड़े का पैर BSF जवान थोराट सुधीर पंधारी नाथ के सिर में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरक्षक को आननफानन में अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। BSF के आरक्षक जीडी थोराट सुधीर पंधारी नाथ  पुणे (महाराष्ट्र) जिले के मंचार थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली बीके का रहने वाला था|



ग्वालियर के SSP अमित सांघी ने बताया कि,''एक BSF जवान घुड़सवारी की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था। तैयारी के दौरान घोड़े का पैर जवान के सिर पर लगने के कारण जवान की मृत्यु हो गई है। जवान का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई BSF द्वारा की जा रही है: 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।