मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हनुमानगढ़ न्यूज़ : महिला ने बेटे-बहू पर लगाया जेवर चोरी करने का आरोप

टिब्बी में राधास्वामी डेरा के पास रहने वाली निर्मला देवी ने अपने बेटे पवन कुमार और पुत्रवधू रवीना उर्फ रेणु के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।टिब्बी थाने के एएसआई देवीलाल के अनुसार निर्मला देवी के नाम चक…

हनुमानगढ़ न्यूज़ : महिला ने बेटे-बहू पर लगाया जेवर चोरी करने का आरोप
हनुमानगढ़ न्यूज़ : महिला ने बेटे-बहू पर लगाया जेवर चोरी करने का आरोप | फ़ोटो: TVL News

टिब्बी में राधास्वामी डेरा के पास रहने वाली निर्मला देवी ने अपने बेटे पवन कुमार और पुत्रवधू रवीना उर्फ रेणु के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


टिब्बी थाने के एएसआई देवीलाल के अनुसार निर्मला देवी के नाम चक संख्या 14 जीजीआर में 25 बीघा जमीन है।


इससे पहले उन्होंने 20 बीघा जमीन अपने बेटों पवन कुमार और सुरेश कुमार के बीच बांट दी थी।


पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पवन और रवीना लगातार उसे परेशान कर रहे हैं और उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।


एक बार तो उन्होंने उसे जला कर मार डालने की भी कोशिश की।


पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह अपने बेटे सुरेश कुमार और बेटी के साथ जयपुर में थी।


16 जनवरी को जब वह वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी अनुपस्थिति में पवन और रवीना उसके घर में घुस आए


और बक्से में रखे 10 तोले सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए।


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी गई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।