मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 अक्टूबर 2026

हापुड: NCR क्षेत्र से लग्जरी वाहनो की चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, चोरी की 2 कार के साथ एक गिरफ्तार

हापुड: उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में थाना हापुड नगर पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र से लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया| लुटेरों के कब्जे से जनपद हापुड ए…

हापुड: NCR क्षेत्र से लग्जरी वाहनो की चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, चोरी की 2 कार के साथ एक गिरफ्तार
हापुड: NCR क्षेत्र से लग्जरी वाहनो की चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, चोरी की 2 कार के साथ एक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

हापुड: उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में थाना हापुड नगर पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र से लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया| लुटेरों के कब्जे से जनपद हापुड एवं बुलन्दशहर से चोरी 2 स्विफ्ट कार फर्जी रजि० नम्बर प्लेट लगी हुई व कार चोरी करने में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण/औजार व 14 जोडी फर्जी रजि० नम्बर प्लेट आदि सामान बरामद।




पुलिस ने बताया कि,'',थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा एनसीआर क्षेत्र से लग्जरी वाहनो की चोरी करने गैंग के 1 शातिर वाहन चोर को  13.03.2021 की रात्रि में चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से हापुड एवं बुलन्दशहर से चोरी की गयी फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई 2 स्विफ्ट कार व लग्जरी कारों को चोरी करने में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण/औजार आदि सामान की वरामदगी हुई है। 




जनपद हापुड से चोरी स्विफ्ट कार के सम्बंध में थाना हापुड नगर पर मु0अ0स0 73/21 धारा 379 भादवि० एवं जनपद बुलन्दशहर से चोरी स्विफ्ट कार के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर पर मु0अ0स0 173/21 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है। 




पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र उर्फ हनी एवं इसके साथी जीतू उर्फ जितेन्द्र एवं महराज एक साथ मिलकर एनसीआर क्षेत्र से लग्जरी कारों के साइड विन्डो ग्लास तोडकर कार चोरी करते है तथा एक्सीडेंटल कारों को स्केप (कवाडे) में खरीदकर इस एक्सीडेंटल कार के इंजन नम्बर एवं चैसिस नम्बर को चोरी की गयी कार पर डालकर, एक्सीडेंटल कार की आरसी के आधार पर चोरी की कारों को बेचकर यह गैंग अवैध रूप से धन अर्जित करता है। इस गैंग में जीतू उर्फ जितेन्द्र कारो की चाबी बनाने में एक्सपर्ट है जो चोरी की गयी कार की तुरन्त मौके पर ही चाबी बना लेता है| हरेन्द्र उर्फ हनी अच्छी ड्राइविंग जानता है व कार का मैकेनिक भी है तथा आरोपी महराज कार की इलैक्ट्रिक वायरिंग को ठीक करने में एक्सपर्ट है| इसलिए चोरी की गयी कार में गेयर लॉक व सेंट्रल लॉक लगे होने पर भी यह गैंग आसानी से कार को चोरी कर लेता है। 




गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र उर्फ हनी पुत्र कृष्णपाल मेरठ जिला के थाना सरूरपुर क्षेत्र गाँव किनौनी निवासी है| वर्तमान में हरेन्द्र मेरठ जिला के ग्रीन विलेज सोसाइटी (सुपरटेक) रहता है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।