मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरदोई में बांग्लादेशी घुसपैठिए/चोर गिरोह का भंडाफोड़: नौ चोर/टप्पेबाज पकड़े गए, विदेशी मुद्रा और एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरोह का भंडाफोड़ किया। कोतवाली शहर पुलिस व एसओजी टीम ने 03 अंतरराष्ट्रीय, 5 अंतर्राजीय व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभि…

हरदोई में बांग्लादेशी घुसपैठिए/चोर गिरोह का भंडाफोड़: नौ चोर/टप्पेबाज पकड़े गए, विदेशी मुद्रा और एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद
हरदोई में बांग्लादेशी घुसपैठिए/चोर गिरोह का भंडाफोड़: नौ चोर/टप्पेबाज पकड़े गए, विदेशी मुद्रा और एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद | फ़ोटो: TVL News

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरोह का भंडाफोड़ किया।  कोतवाली शहर पुलिस व एसओजी टीम ने 03 अंतरराष्ट्रीय, 5 अंतर्राजीय व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी/टप्पेबाजी कर सम्पूर्ण ठग से लिये गये रूपयों में से 33,600 नगद धनराशि, 1 अदद विदेशी पासपोर्ट, 9 अदद 50 रियाल मुद्रा व 14 अदद मोबाइल फोन बरामद कर शातिर चोरों के गैंग का भंडाफोड़ किया।



पुलिस ने बताया कि,'' 18 सितंबर को कोतवाली शहर पुलिस टीम मय एसओजी टीम कोतवाली शहर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग में मामूर थी। तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन हरदोई के माल गोदाम गेट चौराहे पर शातिर किस्म के टप्पेबाज व चोरो का गिरोह इकट्ठा होकर कही भागने की फिराक में है। यह गिरोह भीख मांगने का ढोंग करके तथा विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बेचने का स्वांग रच कर लोगो के साथ ठगी करता है। 



इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मय एसओजी टीम द्वारा घेराबंदी कर हिकमत अमली से मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान मालगोदाम गेट चौराहे के निकट से कुल 9 पुरूष व महिलाओं को पकड़ लिया गया। जिनकी जामातलाशी में 33,600 नगद धनराशि व 01 अदद विदेशी पासपोर्ट, 09 अदद 50 रियाल मुद्रा व 14 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये।



अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1- चन्द्रशेखर पुत्र सतीश चन्द्र , 2- मो0 शाहआलम पुत्र मो0 तारा मियां, 3- मो0 खैरूल पुत्र यूनुस,  4- मो0 मिन्टू पुत्र सुकूर अली, 5- आलमगीर पुत्र अब्दुल मलिक , 6- अफरोजा पुत्री अब्दुल मलिक ,7- हामिदा पत्नी मिन्टू, 8- निली पत्नी शाहिद अली ,9-1 बालअपचारी बताया गया। 


गिरोह का मुखिया चुन्नू उर्फ ठेकेदार

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों  द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग एक गिरोह बनाकर जिसका मुखिया चुन्नू उर्फ ठेकेदार है चोरी व टप्पेबाजी के काम को अंजाम देते है। हम सभी अपनी पहचान छिपाकर विभिन्न जनपदों में लोगो को विदेशी मुद्रा रियाल को भारतीय मुद्रा में बेचने का झांसा देकर तथा अपनी महिला साथियों की मदद से महिलाओं के जेवर तथा रूपयों आदि चोरी व टप्पेबाजी करने का कार्य करते है।  चोरी व टप्पेबाजी से जो भी धन प्राप्त होता है उसे चुन्नू उर्फ ठेकेदार के माध्यम से आपस में बांट लेते है। 



आगे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह जो जामातलाशी में धनराशि व मोबाइल फोन बरामद हुये है, यह हम सभी ने जनपद हरदोई के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी व टप्पेबाजी कर अर्जित किये है, जिनका विवरण न??म्नवतः है 1) सिनेमा रोड़ के पास एक व्यक्ति का झोला काटकर, 2) सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास पंचर की दुकान पर एक इनोवा कार के अन्दर से पर्स चोरी कर, 3)बेनीगंज के एक कपड़ा व्यवसायी को नुमाइश मैदान बुलाकर रियाल मुद्रा बेचने की टप्पेबाजी कर, 4) थाना पाली क्षेत्र में ई0 रिक्शा सवार एक महिला के गले से 01 सोने की चैन चोरी कर व 5) मारूती कार को बेचने के बहाने बिलग्राम के एक व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी कर धनराशि अर्जित की गयी। 



पुलिस टीम द्वारा जांच में पाया गया कि इन सभी घटनाओं के संबंध में विभिन्न थाना क्षेत्र पर अभियोग पंजीकृत है। सभी लोगो को उनकी जुर्म व धारा से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया। आलमगीर पुत्र अब्दुल मलिक निवासी वराकपुर थाना दिगुलिया जनपद कुलना बांग्लादेश के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 771/22 धारा 14 विदेशी नागरिक अधिनियम पंजीकृत किया गया।



SP राजेश द्विवेदी ने बताया कि,''9 लोगों को पकड़ा गया है, ये बांग्लादेशी हैं। इनके पास से 33,600 रुपए, विदेशी मुद्रा, मोबाइल और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुआ है। ये बांग्लादेश से विभिन्न प्रदेशों के हिस्सों में जाकर सामूहिक रूप से चोरी करते थे। एक अभियुक्त फरार है जिसकी तलाश जारी है|



गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

1) चन्द्रशेखर पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना किठौर जनपद मेरठ। 

2) मो0 शाहआलम पुत्र मो0 तारा मियां निवासी मो0 सीलमपुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम सीलापुर थाना सीपचार जनपद मदारीपुर बांग्लादेश

3) मो0 खैरूल पुत्र यूनुस निवासी उल्टो डांगा थाना चांद पाडा जनपद बग्गा, कलकत्ता, हाल पता रघुवीर विहार कालोनी आगरा।। 

4) मो0 मिन्टू पुत्र सुकूर अली निवासी ग्राम लोहवन थाना जमुनापार जनपद मथुरा। 

5) आलमगीर पुत्र अब्दुल मलिक निवासी वराकपुर थाना दिगुलिया जनपद कुलना बांग्लादेश। 

6) अफरोजा पुत्री अब्दुल मलिक निवासी बराकपुर थाना दिगुलिया जनपद कुलना, बांग्लादेश,  हाल पता रघुवीर विहार, आगरा। 

7) हामिदा पत्नी मिन्टू निवासी लोहवन थाना जमुनापार, मथुरा। 

8) निली पत्नी शाहिद अली निवासी रघुवीर विहार कालोनी, आगरा। 

9) बालअपचारी पलिस सरंक्षण में लिया गया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।