मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल सरकार ने विधानसभा में केंद्रीय जांच एजेंसियों की 'अधिकता' के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा में केंद्रीय जांच एजेंसियों खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को 'केंद्रीय जांच एजेंसियों की अधिकता' के खिलाफ नियम 169 के तहत प्रस्ताव…

बंगाल सरकार ने विधानसभा में केंद्रीय जांच एजेंसियों की 'अधिकता' के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव
बंगाल सरकार ने विधानसभा में केंद्रीय जांच एजेंसियों की 'अधिकता' के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा में केंद्रीय जांच एजेंसियों खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने  सोमवार को  'केंद्रीय जांच एजेंसियों की अधिकता' के खिलाफ नियम 169 के तहत प्रस्ताव पारित किया। भोजनावकाश के बाद विधानसभा के दूसरे सत्र के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया गया|



विधानसभा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा अतिसक्रिय आचरण पर एक प्रस्ताव 189:64 मतों से पारित किया। पहले प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया और विपक्ष द्वारा मामले में विभाजन पर जोर देने के बाद खुले मत से मतदान हुआ।



वही, पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंदर 'पोस्टर और बैनर' लेकर नारेबाजी करने और धरना देने पर रोक लगा दी गई है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “विधानसभा में कोई पोस्टर और बैनर लेकर धरना नहीं दिया जा सकेगा| कोई भी विधायक बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी नहीं कर पाएंगे| ”



बता दें कि पिछले सप्ताह  विधानसभा में भाजपा के नारेबाजी से कार्यवाही बाधित हुई थी| बाद में टीएमसी ने भी विधानसभा में नारेबाजी की थी| उसके मद्देनजर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने यह फरमान जारी किया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।