मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरदोई में मर्डर: चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से भतीजों पर की फायरिंग, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों ने फूंकी बाइक, कई थानों की फोर्स तैनात

हरदोई: हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र में आलू की फसल में पानी लगाने के विवाद को लेकर मंगला चरण पांडे नाम के शख़्स ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। उन्हें…

हरदोई में मर्डर: चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से भतीजों पर की फायरिंग, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों ने फूंकी बाइक, कई थानों की फोर्स तैनात
हरदोई में मर्डर: चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से भतीजों पर की फायरिंग, एक की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों ने फूंकी बाइक, कई थानों की फोर्स तैनात | फ़ोटो: TVL News

हरदोई: हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र में आलू की फसल में पानी लगाने के विवाद को लेकर मंगला चरण पांडे नाम के शख़्स ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बाइक में आग लगा दी। हालत बेकाबू होते देख कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद से कस्बे में तनाव बना है।  पुलिस ने आरोपी मंगला चरण पांडे को हिरासत में ले लिया है| उसकी बंदूक को भी बरामद कर लिया है और पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में लग गयी है|



यह घटना  अतरौली थाना क्षेत्र के भरावन चौराहा की है| रविवार रात को आलू के खेत में पानी लगाने को लेकर मंगला चरण पाण्डेय और यदुनाथ  के बीच कहासुनी हो गई|  देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। इस दौरान मंगलाचरण पांडे ने फायरिंग शुरू कर दी| गोली लगने से एक भतीजे  रजत पांडेय (26) पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय की मौत हो गई। जबकि इस फायरिंग में 2 चचेरे भाई शानू पांडेय (28)  पुत्र भगवान दीन पाण्डेय और विशाल पांडेय (24 ) पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय गोली लगने से बुरी तरह ज़ख्मी हो गए| जिसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है



घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने खड़ी हुई बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने और फोर्स की मांग की। इसके बाद कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद से कस्बे में तनाव बना है।



पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया,''जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र में देर शाम को पंप साइड से पानी लगाने के विवाद को लेकर मंगला चरण पांडे नामक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें उसके एक भतीजे की मृत्यु हो गई और दूसरा भतीजा एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया| घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है, उनकी स्थिति स्थिर है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और बंदूक भी बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।