रांची/नई दिल्ली: झारखंड के हजारीबाग शहर में एक बिजनेसमैन फैमिली के छ??? सदस्यों की मौत की जांच अब सीबीआई (CBI) करेगी। यह घटना 2018 में हुई थी, जिसकी जांच सीआईडी ने की थी।
सीआईडी ने हाल में इसकी जांच पूरी करते हुए जो रिपोर्ट दी है, उसमें इसे सामूहिक आत्महत्या बताया गया है। इस जांच पर सवाल उठाते हुए फैमिली के एक रिश्तेदार ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि,''14 जुलाई 2018 को हजारीबाग के खजांची तालाब के पास बने सीडीएम शुभम अपार्टमेंट में एक ही फैमिली के 6 लोगों का शव बरामद हुआ था| मरने वालों में परिवार के मुखिया महावीर अग्रवाल, पत्नी किरण अग्रवाल, उनका बेटा नरेश माहेश्वरी, बहु प्रीति अग्रवाल, पोता अहमद अग्रवाल और पोती अन्वी उर्फ परी अग्रवाल शामिल थी|